झुंझुनूं में बड़ा हादसा टला! चलती स्कूल वैन में लगी आग, 8-10 बच्चों की बची जान

Last Updated:June 30, 2026, 09:07 IST
Jhunjhunu School Van Fire: झुंझुनूं के सिंघाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी एक चलती वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. वैन में करीब 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे. आग लगते ही चालक ने तत्काल वाहन रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सूचना पर खेतड़ी और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है.
ख़बरें फटाफट
झुंझुनूं में स्कूली बच्चों से भरी एक चलती वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई
झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां स्कूली बच्चों से भरी एक चलती वैन में अचानक आग लग गई. उस समय वैन में करीब 8 से 10 छोटे स्कूली बच्चे सवार थे. आग की लपटें उठती देख चालक ने बिना देर किए तुरंत वाहन रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वैन में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें एक-एक कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. यदि कुछ मिनट की भी देरी हो जाती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी.
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ी और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन का बड़ा हिस्सा जल चुका था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने और स्थिति को संभालने में सहयोग किया.
हादसे में किसी की नहीं हुई है हताहत
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Rajasthan



