Rajasthan

Jaipur News I दो दिवसीय 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन I rajasthan news

Last Updated:June 30, 2026, 22:15 IST

29th National E-Governance Conference In Jaipur: राजधानी जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में 1 और 2 जुलाई को 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. ‘विकसित भारत 2047: एआई एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेंस’ थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और वरिष्ठ अधिकारी डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं और सुशासन के नए मॉडलों पर मंथन करेंगे.जयपुर में सजेगा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन, 'विकसित भारत 2047' पर होगी चर्चाZoom

जयपुर. राजधानी में स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में 1 और 2 जुलाई को 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

इस वर्ष सम्मेलन की थीम विकसित भारत 2047: AI एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेंस  रखी गई है. सम्मेलन का उद्देश्य एआई, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और सुरक्षित डिजिटल प्रशासन के माध्यम से सुशासन को नई दिशा देना है. देशभर से डिजिटल गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे.

छह प्लेनरी और छह ब्रेकआउट सत्र होंगे आयोजित

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान कुल छह प्लेनरी सत्र और छह ब्रेकआउट सत्र आयोजित किए जाएंगे. इन सत्रों में ई-गवर्नेंस, डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा गवर्नेंस और नागरिक-केंद्रित प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी. सम्मेलन का उद्देश्य राज्यों के सफल नवाचारों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा कर डिजिटल सुशासन को और प्रभावी बनाना है.

समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री

सम्मेलन के समापन अवसर पर 2 जुलाई को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान DARPG, MeitY और DoIT&C के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों और संस्थानों के अनुभवों पर भी चर्चा की जाएगी.

राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मंथन का बनेगा मंच

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर इस सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े विचार-विमर्श का प्रमुख केंद्र बनेगा. सम्मेलन के नॉलेज पार्टनर के रूप में नैसकॉम और मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) सहयोग कर रहे हैं. सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सम्मेलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन डिजिटल इंडिया और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. सम्मेलन से प्राप्त सुझाव भविष्य की डिजिटल नीतियों और सुशासन के नए मॉडल तैयार करने में उपयोगी साबित होंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj