Entertainment

‘केतन ने मुझसे कहा था…’, हत्याकांड से पहले सिया संग कैसा था माहौल? सिंगर ने सुनाई आंखोंदेखी

Last Updated:July 01, 2026, 14:17 IST

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिंगर रितु शर्मा ने बयान दिया, बोलीं फंक्शन में केतन और मंगेतर सिया गोयल खुश दिखे, बाद में सिया और चेतन पर हत्या के आरोप लगे

ख़बरें फटाफट

'केतन ने मुझसे कहा था...', हत्याकांड से पहले सिया संग कैसा था माहौल? Zoom

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में सिंगर रितु शर्मा का बयान सामने आया है. रितु ने उस दिन की कई अहम बातें साझा कीं. रितु शर्मा ने बताया कि जिस पारिवारिक समारोह में वह परफॉर्म करने गई थीं, वहां केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल दोनों बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आ रहे थे. माहौल इतना सामान्य था कि यह सोचना भी मुश्किल था कि आगे चलकर इतनी बड़ी दुखद घटना हो सकती है.

रितु ने कहा, “मुझे एक इवेंट कंपनी के जरिए केतन के परिवार के एक फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला था. यह एक फैमिली फंक्शन था. केतन और सिया दोनों इस फंक्शन में मौजूद थे और दोनों ने साथ में डांस भी किया. पूरे समय वे एक सामान्य कपल की तरह व्यवहार कर रहे थे, हंस रहे थे और फंक्शन को एन्जॉय कर रहे थे. किसी भी पल ऐसा नहीं लगा कि उनके बीच किसी तरह की कोई समस्या या तनाव है.”

केतन अग्रवाल हत्याकांड पर बोलीं सिंगरसिंगर ने आगे बताया, “जब मुझे इस हत्याकांड की खबर मिली तो मैं एक पल के लिए सदमे में चली गई. मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वही लोग, जिन्हें मैंने कुछ समय पहले इतनी खुशी में देखा था, अब एक आपराधिक मामले का हिस्सा बन चुके हैं. उस दिन की कई यादें बार-बार दिमाग में आती हैं, खासकर फंक्शन खत्म होने के बाद का वह पल, जब केतन ने मुझसे कहा था, ‘मैम, आप कमाल हैं… प्लीज डिनर करके ही जाइए.’”

केतन अग्रवाल हत्याकांडकेतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहले से ही काफी उलझी हुई है. इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं. जांच एजेंसियों का आरोप है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

सिया ने क्या बतायापुलिस जांच के मुताबिक, शुरुआत में सिया ने दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया. लेकिन बाद में मिले तकनीकी और डिजिटल सबूतों ने उसकी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए. जांच में यह भी सामने आया कि सिया ने कथित तौर पर मुंबई एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुरा लिया था. बाद में उसने पासपोर्ट को फाड़कर जला दिया. परिवार शादी से पहले बाली घूमने जाने वाला था, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके कारण पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी. पुलिस का मानना है कि सिया ने जानबूझकर पासपोर्ट हटाया था ताकि दोनों साथ में यात्रा न कर सकें. पुलिस का यह भी दावा है कि सिया और चेतन के बीच पहले से संबंध थे और केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj