Rajasthan

Helmet Cleaning Tips: हेलमेट की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिनटों में होगी सफाई

Last Updated:October 01, 2026, 09:50 IST

How to Get Rid of Helmet Odor: बाइक चलाते समय हेलमेट सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल से इसमें पसीना, धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हेलमेट में बदबू भी आने लगती है. हेलमेट की सफाई के लिए बेबी शैंपू, हल्का डिटर्जेंट और पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. मुलायम कपड़े या स्पंज से अंदर-बाहर की सफाई के बाद इसे अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सफेद सिरका और पानी का हल्का घोल भी सफाई में मदद कर सकता है.

बाइक चलाते समय हेलमेट हमारी सुरक्षा का सबसे जरूरी हिस्सा है. हेलमेट हमें पुलिस के चालान से बचाने के साथ हादसे के समय सिर की गंभीर चोट से भी बचाता है. लेकिन रोजाना इस्तेमाल के कारण हेलमेट के अंदर धूल-मिट्टी, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हेलमेट न केवल गंदा दिखने लगता है, बल्कि उसमें बदबू भी आने लगती है. ऐसे में हेलमेट की समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी है.

हेलमेट की सफाई के लिए बेबी शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह हेलमेट के अंदर लगे पैड, लाइनर और दूसरे हिस्सों पर सामान्य क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की तुलना में हल्का माना जाता है. सफाई के लिए थोड़े पानी में बेबी शैंपू मिलाकर घोल तैयार करें. अब मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से इसे हेलमेट के अंदरूनी हिस्सों पर लगाकर धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ गीले कपड़े से शैंपू के अवशेष पोंछ दें. अंत में हेलमेट को हवादार जगह पर अच्छी तरह सुखाएं.

अगर हेलमेट बहुत ज्यादा गंदा हो गया है तो पानी में थोड़ी मात्रा में हल्का डिटर्जेंट और शैंपू मिलाकर घोल तैयार करें. एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर हेलमेट के अंदर और बाहर के गंदे हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ गीले कपड़े से हेलमेट को अच्छी तरह पोंछ दें, ताकि साबुन के अवशेष न रहें. सफाई के बाद हेलमेट को खुली और हवादार जगह पर रखें और पूरी तरह सूखने दें. इससे नमी और बदबू की समस्या कम हो सकती है.

Add as Preferred Source on Google

अगर हेलमेट बहुत ज्यादा गंदा हो गया है तो उसकी सफाई के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में हल्का डिटर्जेंट और शैंपू मिलाकर घोल तैयार करें. अब एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर निचोड़ लें और हेलमेट के अंदर-बाहर के गंदे हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ गीले कपड़े से साबुन के अवशेष पोंछ दें. सफाई के बाद हेलमेट को हवादार जगह पर रखें और पूरी तरह सूखने दें.

हेलमेट में बदबू आने पर सबसे पहले उसे कुछ समय के लिए हवादार जगह पर रखें. हल्की धूप में रखने से भी नमी और गंध कम करने में मदद मिल सकती है. हेलमेट के अंदरूनी हिस्से में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश या सूखे कपड़े की मदद से बेकिंग सोडा अच्छी तरह साफ कर दें. हेलमेट के लाइनर और पैड को संभव हो तो निर्माता के निर्देशों के अनुसार साफ करें.

आधा कप सफेद सिरका और आधा कप पानी लेकर स्प्रे बोतल में मिलाएं. इसे हेलमेट के गंदे हिस्सों पर हल्का स्प्रे करें और कुछ मिनट बाद साफ कपड़े से पोंछ दें. हेलमेट को इस्तेमाल करने से पहले पूरी तरह सूखना जरूरी है. इन आसान तरीकों से हेलमेट को साफ और ताजा रखा जा सकता है. साफ हेलमेट बेहतर दिखने के साथ आरामदायक और स्वच्छ भी रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 01, 2026, 09:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj