IND vs ENG 1st T20 Live: अंग्रेजों के गढ़ में श्रेयस का इम्तिहान… क्या हैरी ब्रूक के ‘बैजबॉल’ को रोक पाएगी युवा टीम इंडिया

होमखेलक्रिकेट
श्रेयस का इम्तिहान, क्या ब्रूक के ‘बैजबॉल’ को रोक पाएगी युवा टीम इंडिया?
Last Updated:July 01, 2026, 18:11 IST
IND vs ENG Live score: आयरलैंड से 0-2 की करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया आज इंग्लैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला टी20 मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. बेलफास्ट में…और पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 लाइव स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. भारत के इंग्लैंड दौरे का शंखनाद आज से होने जा रहा है. जिसका पहला मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. 5 मैचों की इस रोमांचक टी20 सीरीज का यह पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत कर रही है, जहां टी20 फॉर्मेट में कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. वहीं दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड की अगुआई युवा और आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक कर रहे हैं.
यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के लिए साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक की तैयारियों का शुरुआती रोडमैप भी है. इंग्लैंड की टीम जहां अपने घरेलू मैदान पर हालिया आईसीसी टूर्नामेंट्स की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी, वहीं टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ मिली सीख को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मदद मिल सकती है, लेकिन टी20 के मिजाज को देखते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है. क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय युवा ब्रिगेड अंग्रेजों के गढ़ में तिरंगा लहरा पाएगी? या हैरी ब्रूक की ‘बैजबॉल’ वाली आक्रामकता भारी पड़ेगी? टॉस, प्लेइंग इलेवन और हर गेंद के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए हमारे साथ.
IND vs ENG LIVE: भारत-इंग्लैंड टी20 में आखिरी बार कब हुए थे आमने सामने
IND vs ENG LIVE: भारत और इंग्लैंड आखिरी बार साल 2022 में टी20 में आमने सामने हुए थे. तब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी. दोनों टीमें इंग्लैंड में टकराई थीं जहां 2-1 से जीत मिली थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी.
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ENG LIVE: भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के इतिहास और आंकड़ों पर नजर डालें, तो टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 18 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड को 12 जीतों से संतोष करना पड़ा है. हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले पांच मैचों में भी भारत 4-1 से आगे चल रहा है. हालांकि, मेजबान इंग्लैंड को उनके घर में हल्के में लेना बड़ी भूल होगी. इंग्लैंड ने अपने घर में 9 मैचों में से 5 जीते हैं, जबकि भारत को 4 में सफलता मिली है. साफ है कि ओवरऑल भले ही भारत आगे हो, लेकिन इंग्लैंड के घरेलू मैदान पर टक्कर बराबरी की है.
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, मैच विनर गेंदबाज बाहर
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए अपने जिस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है उसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है. बॉलिंग अटैक में पेसर्स साकिब महमूद और ल्यूक वूड होंगे, जबकि आदिल रशीद अपनी लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.
ये है इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड.
IND vs ENG LIVE: मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ईशान किशन बने नंबर पर
IND vs ENG LIVE: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान ने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा. ईशान किशन आयरलैंड सीरीज से पहले आईसीसी रैंकिंग में 871 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे. आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन के 876 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं और अभिषेक 869 पर लुढ़क गए हैं.
IND vs ENG LIVE: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से खेला जाएगा पहला टी20 मैच
IND vs ENG LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच आज रात खेला जाएगा. भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि इंग्लैंड की बागड़ोर हैरी ब्रूक के हाथों में है. इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Location :
New Delhi,Delhi



