Rajasthan

Top School Of Bharatpur | भरतपुर के टॉप स्कूल, पीएम श्री विद्यालय से सेंट जेवियर्स तक सूची

Last Updated:July 01, 2026, 20:59 IST

Bharatpur Top School : भरतपुर में शिक्षा स्तर बेहतर, पीएम श्री विद्यालय बयाना, आशा करियर इंस्टिट्यूट वैर, केंद्रीय विद्यालय, के एम पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल टॉप माने गए. भरतपुर के प्रमुख स्कूलों में सबसे पहले नाम पीएम श्री विद्यालय, बयाना का आता है. सरकारी स्कूल होने के बावजूद यह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. यहां के शिक्षक अनुभवी और समर्पित हैं, जो विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के साथ उनका मार्गदर्शन भी करते हैं.

भरतपुर जिले में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर होता जा रहा है. यहां कई ऐसे स्कूल हैं जो न केवल अच्छी पढ़ाई के लिए जाने जाते हैं बल्कि अनुशासन, संस्कार और बेहतरीन परिणामों के लिए भी अपनी अलग पहचान रखते हैं. अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं. आज हम आपको भरतपुर के कुछ ऐसे ही टॉप और भरोसेमंद स्कूलों के बारे में बता रहे हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं.

भरतपुर के टॉप स्कूलों में सबसे पहले नाम आता है पीएम श्री विद्यालय बयाना का. यह एक सरकारी स्कूल होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है. यहां के शिक्षक अनुभवी और समर्पित है जो बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाते हैं. इस विद्यालय का रिजल्ट हर साल शानदार रहता है और यहां पढ़ने वाले छात्र अच्छे अंकों के साथ पास होते हैं. सरकारी स्कूल होने के बावजूद यह संस्थान गुणवत्ता में किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है.

इसके बाद आता है आशा करियर इंस्टिट्यूट वैर, जो शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन के लिए भी जाना जाता है. यह स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ सही दिशा और मार्गदर्शन भी देता है. यहां का माहौल पढ़ाई के लिए अनुकूल है और छात्रों का रिजल्ट भी हर साल बेहतरीन आता है. वैर क्षेत्र में यह स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है.

Add as Preferred Source on Google

केंद्रीय विद्यालय भरतपुर भी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यहां कम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है. यह स्कूल अनुशासन, पढ़ाई और गतिविधियों के संतुलन के लिए जाना जाता है. यहां के छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि अन्य प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. सरकारी होने के बावजूद इसकी पढ़ाई का स्तर काफी ऊंचा माना जाता है.

के एम पब्लिक स्कूल भरतपुर शहर के प्रमुख स्कूलों में से एक है.यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है. यहां अनुशासन का विशेष महत्व है. बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते हैं. इस स्कूल का रिजल्ट भी हर साल शानदार रहता है जिससे यह अभिभावकों की पसंदीदा सूची में शामिल रहता है.

सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल भी भरतपुर के बेहतरीन स्कूलों में गिना जाता है. यह स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देता है. यहां बच्चों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया जाता है. शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इसका नाम शहर के टॉप स्कूलों में शामिल है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj