Public Opinion:’अब पानी की चिंता खत्म…’ यमुना जल समझौते पर शेखावाटी में खुशी की लहर, लोगों ने जताई बड़ी उम्मीद

Last Updated:July 02, 2026, 16:39 IST
Public Opinion On Shekhawati Yamuna Water: यमुना जल समझौते के बाद शेखावाटी क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल देखने को मिल रहा है. झुंझुनूं, सीकर और चूरू सहित कई इलाकों के लोगों का कहना है कि इस समझौते से वर्षों पुरानी पेयजल और सिंचाई की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि परियोजना समय पर धरातल पर उतरती है तो क्षेत्र में जल संकट काफी हद तक कम हो सकता है. किसानों का कहना है कि पर्याप्त पानी मिलने से खेती को नई दिशा मिलेगी और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा. वहीं आम लोगों का विश्वास है कि भविष्य में पेयजल की किल्लत से राहत मिलेगी. हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण बात इस समझौते का प्रभावी क्रियान्वयन है.
ख़बरें फटाफट
Public Opinion: शेखावाटी के तीनों जिलों सीकर, झुंझुनूं व चूरू को यमुना का पानी मिलने वाला है. दशकों से लंबित और सियासी उलझनों में फंसे यमुना जल समझौते को राजस्थान और हरियाणा सरकार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आखिरकार अंतिम रूप दे दिया गया है. जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए. अब हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सीधे राजस्थान को उसके हिस्से का पानी मिल सकेगा.
इस जल समझौते से शेखावाटी के साथ हरियाणा को भी फायदा मिलेगा. सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में लंबे समय से भूजल का स्तर डार्क जोन में है और पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है. यमुना का पानी आने से इन जिलों के शहरों और गांवों को शुद्ध पेयजल की दीर्घकालिक सुरक्षा मिलेगी. इसके अलावा सिंचाई के पानी का रास्ता भी होगा साफ ऊपरी यमुना बेसिन की प्रमुख भंडारण परियोजनाओं (जैसे रेणुकाजी, लखवार और व्यासी बांध) के पूर्ण होने पर, शेखावाटी के किसानों को चरणबद्ध रूप से सिंचाई के लिए भी पानी मिल सकेगा.
लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगाशेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी पाइपलाइन के जरिए आने वाले इस जल समझौते से शेखावाटी के किसानों और आमजन में खुशी की लहर है. इससे लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा तथा किसानों, उद्योगों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा. सीकर के हर्ष गांव के किसान शंकर सैनी ने बताया कि किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है. किसानों ने इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं.
किसानों की सबसे बड़ी समस्या का समाधानकिसान मदन लाल सैनी ने बताया कि शेखावाटी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है, लेकिन लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण खेती और पशुपालन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में यमुना का पानी पाइपलाइन के जरिए क्षेत्र तक पहुंचने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और किसानों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा. सीकर के ताराचंद गुर्जर ने कहा कि परियोजना से खेती की उत्पादकता बढ़ेगी, पशुपालन को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी.
डार्क जॉन में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी लोगों का कहना है कि शेखावाटी क्षेत्र में पानी की बहुत कमी है. ऐसे में हरियाणा से जो पानी आएगा उससे पीने के पानी की समस्या भी दूर होगी. इससे गांवों में शहरों में लोगों को आसानी से पानी मिल सकेगा. यह बहुत अच्छा फैसला है. इसका सबसे अधिक फायदा डार्क जॉन में आने वाले लोगों को मिलेगी. किसानों का कहना है कि इस योजना से सीकर, चूरू और झुंझुनूं में खेती के साथ साथ पशुपालन करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी. जलसंसाधन विभाग, जयपुर के चीफ इंजनियर भुवन भास्कर ने बताया कि समझौता पत्र में यमुना जल परियोजना में अब तक हुए काम और भावी योजना को शामिल किया गया है. अब समझौता पत्र के अनुसार दोनों राज्य प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



