भरतपुर बस स्टैंड की हालत देख चौंक जाएंगे! छत गिरने का डर, टीनशेड में सफर को मजबूर हजारों यात्री

Last Updated:July 02, 2026, 18:37 IST
Bharatpur Bus Station : भरतपुर बस स्टैंड बदहाल है. यात्रियों को बैठने, पानी और छाया की सुविधा नहीं मिल रही. जर्जर इमारत बंद, टीनशेड में संचालन से परेशानी. नई इमारत की मांग उठी. लोकल 18 से बातचीत में यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है. उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें खुले में या टीनशेड के नीचे घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है.
भरतपुर. भरतपुर का रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है. यहां यात्रियों को न तो बैठने की समुचित व्यवस्था मिल रही है और न ही पीने के पानी तथा छाया जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बस स्टैंड की मुख्य इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इसी कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और फिलहाल बस स्टैंड का संचालन टीनशेड के नीचे किया जा रहा है. भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.
बस स्टैंड की दीवारों से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है और छत भी गिरने की कगार पर पहुंच चुकी है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भवन को खाली करा दिया है. हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बनाए गए टीनशेड में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के दिनों में टीनशेड के नीचे बैठना मुश्किल हो जाता है. तेज धूप के कारण टीनशेड भट्टी की तरह गर्म हो जाता है, जिससे वहां खड़े या बैठे यात्रियों को असहनीय गर्मी झेलनी पड़ती है. वहीं बारिश के मौसम में भी यह व्यवस्था पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो रही है. ऐसे में कई यात्रियों को खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है.
यात्रियों ने बताईं अपनी परेशानियांलोकल 18 से बातचीत में यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है. उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें खुले में या टीनशेड के नीचे घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है. इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहद खराब है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है. यात्रियों ने यह भी बताया कि जर्जर इमारत से लगातार प्लास्टर गिरता रहता है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.
नई इमारत बनाने की उठी मांगसबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि भरतपुर जैसे प्रमुख शहर का बस स्टैंड इस स्थिति में पहुंच चुका है. यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द बस स्टैंड की नई इमारत का निर्माण कराया जाना चाहिए. साथ ही यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए. स्थानीय लोगों और यात्रियों की मांग है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड की स्थिति में सुधार करे, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan



