Entertainment

असली तलाक या टीआरपी का नया पैंतरा? ‘लॉक अप 2’ में आमने-सामने आ सकते हैं आकांक्षा-गौरव खन्ना, जेल में मचेगा तहलका!

Last Updated:July 03, 2026, 18:41 IST

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में पति गौरव खन्ना संग तलाक की बात कुबूली, तो फैंस हैरान रह गए. कई लोगों को शक है कि यह तलाक सच है या रियलिटी शो के ड्रामे का हिस्सा है. अब चर्चाएं है कि गौरव खन्ना जल्द ही रियलिटी शो में एंट्री कर सकते हैं. अब फैंस जानने को उस्तुक हैं कि क्या यह कपल जेल के अंदर आमने-सामने हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

'लॉक अप 2' में आमने-सामने आ सकते हैं आकांक्षा-गौरव खन्ना, जेल में मचेगा तहलका!Zoomगौरव खन्ना की शो में एंट्री की चर्चाओं से फैंस उत्सुक हैं.

नई दिल्ली: दर्शक रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ को लेकर काफी रोमांचित हैं. शो में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की बात कहकर सबको हैरान कर दिया है. बड़े खुलासे के बाद से ही दर्शकों के बीच खलबली मच गई है. कुछ लोग तो आकांक्षा की बातों को सच मान रहे हैं, लेकिन कई लोगों को लग रहा है कि यह सब शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए रचा गया ड्रामा हो सकता है. अब चर्चाएं हैं कि गौरव खन्ना खुद इस शो में एंट्री ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो जेल में दोनों का आमने-सामने होना तय है, जिसे देखने के लिए फैंस रोमांचित हैं.

गौरव खन्ना के ‘लॉक अप’ में आने की चर्चा ‘टेली रिपोर्टर’ के हवाले से तेजी से फैली है. जब आकांक्षा ने प्रीमियर एपिसोड में अपने अलगाव का दर्द बयां किया, तो इसकी संभावना जताई जाने लगी थी. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी तक मेकर्स, नेटफ्लिक्स या खुद गौरव खन्ना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. फैंस दुविधा में दिखे जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि गौरव ‘लॉक अप’ में नहीं बल्कि ‘अलायंस’ शो में शामिल हो सकते हैं. फैंस अब बस इसी इंतजार में हैं कि गौरव कब कैमरे के सामने आकर आकांक्षा के दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे.

दो दिनों में बना नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 शोहाई-वोल्टेज ड्रामे के दम पर ‘लॉक अप: सच या सजा’ ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया. शो का 27 जून 2026 को प्रीमियर हुआ था. मात्र दो दिनों के भीतर ही शो नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 बन गया. शो में चल रहे माइंड गेम्स, लड़ाई-झगड़ों और इमोशनल ट्विस्ट को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शो की इस धमाकेदार कामयाबी पर जेलर फराह खान ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इतने कम समय में दर्शकों का ऐसा पागलपन और प्यार मिलना वाकई हैराना की बात है. यह शो हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj