गर्मी में हार्ट के मरीजों को बड़ा खतरा, जानिए कैसे रखें दिल का ख्याल

X

गर्मी में हार्ट के मरीजों को बड़ा खतरा, जानिए कैसे रखें दिल का ख्याल
गर्मी का मौसम हृदय रोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर हार्ट मरीजों पर सामान्य लोगों की तुलना में जल्दी पड़ता है. इसलिए उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. हार्ट मरीजों को अक्सर दवाइयों और स्वास्थ्य स्थिति के कारण पानी की मात्रा नियंत्रित रखनी पड़ती है. ऐसे में गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए मरीजों को अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पानी का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी का संतुलन बना रहे.
हृदय रोगियों को तला-भुना और जंक फूड खाने से बचना चाहिए. साथ ही जरूरत से ज्यादा खाना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है. इसलिए भोजन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए. वहीं, आहार में हरी सब्जियां, सलाद और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप से बचना, पर्याप्त आराम करना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना गर्मी के मौसम में हार्ट मरीजों के लिए बेहद जरूरी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



