सैमसंग फोल्ड 8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा के बीच क्या होगा अंतर? लीक में मिला जवाब, मिलेगा बड़ा कैमरा मॉड्यूल

Last Updated:June 02, 2026, 09:32 IST
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज लॉन्च से पहले चर्चा में है. लीक हुई तस्वीरों और रेंडर्स में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra का नया डिजाइन देखने को मिला है. जानें क्या कुछ खास हो सकता है इस प्रीमियम फोल्डेबल सीरीज में…Galaxy Z Fold 8 का नया लुक आया सामने, कंपनी जल्द कर सकती है लॉन्च. फोटो: AI
सैमसंग अगले महीने होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकता है. लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. अब इन दोनों फोल्डेबल फोन की तस्वीरें और रेंडर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं, जिनसे इनके डिजाइन की झलक देखने को मिली है.
लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग इस बार अपने फोल्डेबल लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है. प्रसिद्ध टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कथित तौर पर गैलेक्सी Z फोल्ड 8 को देखा जा सकता है.
दावा किया गया है कि एक सैमसंग कर्मचारी इस फोन का इस्तेमाल कर रहा था. हालांकि डिवाइस को एक विशेष प्रोटेक्टिव कवर से ढका गया है ताकि इसका असली डिजाइन छिपा रहे.
फोन में फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जो पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है. कैमरे के नीचे LED फ्लैश भी नजर आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सैमसंग का पहला ‘वाइड-फोल्डिंग’ स्मार्टफोन हो सकता है, जो पहले के मॉडल्स की तुलना में ज्यादा चौड़ा डिजाइन पेश करेगा.
इसके अलावा लीक हुए रेंडर्स में गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा भी देखा गया है. इस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. दोनों फोनों के कवर डिस्प्ले पर सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. डिजाइन के मामले में दोनों डिवाइस काफी प्रीमियम नजर आ रहे हैं.
कौन से हो सकते हैं मॉडलहाल ही में आई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सैमसंग अपने आगामी फोल्डेबल फोनों की ब्रांडिंग में बदलाव कर सकता है. पहले जिन डिवाइसों को गैलेक्सी Z फोल्ड 8 वाइड और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 कहा जा रहा था, उन्हें अब क्रमशः गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा नाम से लॉन्च किया जा सकता है.
फिलहाल सैमसंग ने इन स्मार्टफोनों को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई 2026 में आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी इन फोल्डेबल फोनों से पर्दा उठा सकती है. अगर लीक सही साबित होती हैं, तो गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज सैमसंग की अब तक की सबसे एडवांस्ड और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप बन सकती है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



