बाड़मेर से जोधपुर जा रहे हैं? PM मोदी के दौरे से पहले जान लें नया ट्रैफिक रूट

Last Updated:July 04, 2026, 09:26 IST
PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे को लेकर बाड़मेर जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. बाड़मेर और जोधपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं. प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. ऐसे में बाड़मेर और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को निर्धारित समय के दौरान रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्रतिबंधों का सामना पड़ेगा. प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले निर्धारित रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अन्य कार्मिकों की तैनाती की गई है. यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश नियंत्रण एवं सुरक्षा जांच के लिए अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई है.
बाड़मेर-जोधपुर-बाड़मेर की यात्रा के दौरान ये मार्ग रहेंगे डायवर्ट
यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है. आमंत्रित सदस्यों के वाहनों की पार्किंग गेट संख्या-7 पर निर्धारित की गई है, जहां लगभग तीन हजार वाहनों की क्षमता है जबकि विशेष आमंत्रित व्यक्तियों एवं अधिकृत मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट संख्या 3 से किया जाएगा. बाड़मेर से सभा स्थल की तरफ जाने वाले आम पब्लिक वाहन साजियाली फॉटा से डायवर्ड होकर साजियाली होते हुए 7 नम्बर गेट के सामनें पार्क किए जाएगे. जोधपुर से सभा स्थल की तरफ जाने वाले आम पब्लिक वाहन कैलाश रेजिडेन्सी के सामने से डायवर्ड होकर गोपडी फॉटा से होते हुए 7 नम्बर गेट के सामनें पार्क किए जाएंगे.
बाड़मेर-जोधपुर हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली
बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले सामान्य वाहन बागुण्डी से डायवर्ड होकर बालोतरा सिटी से होते हुए पचपदरा ओवर ब्रिज व मुंगड़ा सर्कल से होते हुए जोधपुर की तरफ प्रस्थान करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. जोधपुर से बाड़मेर जाने वाले सामान्य वाहन पचपदरा ओवर ब्रिज से डायवर्ड होकर बालोतरा सिटी से होते हुए बागुण्डी सर्कल से जाएगे जबकि भारी वाहन मेघा हाईवे से होते हुए सिणधरी से गुजरेंगे.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Rajasthan


