बरसात ने खोली विकास की पोल! धौलपुर की इस सड़क पर चलना बना जोखिम, स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

Last Updated:July 04, 2026, 16:44 IST
Rajasthan Road News: धौलपुर शहर की अंबेडकर कॉलोनी में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग रोज दो से तीन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जबकि बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं. यह सड़क मुख्य ओडेला रोड से जुड़ी होने के कारण पूरे दिन व्यस्त रहती है और कई कॉलोनियों व स्कूलों को जोड़ती है. बावजूद इसके अब तक मरम्मत नहीं कराई गई.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर में बारिश में तालाब बनी सड़क
धौलपुर. शहर की अंबेडकर कॉलोनी की मुख्य सड़क इन दिनों स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. लंबे समय से उपेक्षा का शिकार यह सड़क जर्जर हो चुकी है. जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा बारिश का गंदा पानी न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि हर पल बड़े हादसों को भी आमंत्रण दे रहा है.
सड़क की हालत इतनी बदतर है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. राहगीर सुंदर सिंह राजपूत ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने काम के सिलसिले में इसी मार्ग से गुजरते हैं. उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण लगभग हर दिन दो से तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं. कई बुजुर्ग भी इस उखड़ी हुई सड़क पर संतुलन खोकर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं.
शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौनस्थानीय निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से पूरी तरह टूटी हुई है. कॉलोनी वासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायतें दी हैं, लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन की इस बेरुखी का खामियाजा भुगतने को यहां के लोग मजबूर हैं.
स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, अभिभावक चिंतितबारिश के मौसम में इस जर्जर सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है. स्कूली बच्चों को इसी गंदे और बदबूदार पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी यूनिफॉर्म तो खराब होती ही है, साथ ही उनके फिसलकर चोटिल होने का डर भी बना रहता है. कॉलोनी के सुनील कुमार ने बताया कि यह सड़क मुख्य ओडेला रोड से जुड़ी हुई है, जिसके चलते यहां दिनभर भारी यातायात रहता है. इस मार्ग पर कई निजी और सरकारी विद्यालय भी स्थित हैं. सड़क की दुर्दशा के कारण अब बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय हर वक्त अनहोनी की आशंका से डरे रहते हैं.
जिला प्रशासन और नगर परिषद से गुहार लगाईअंबेडकर कॉलोनी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से गुहार लगाई है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि इस व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. जनता का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तुरंत जागना चाहिए और सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाना चाहिए.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan



