Rajasthan

पहली बारिश में खुली दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पोल, कई जगह बने गहरे गड्ढे, NHAI ने निर्माण कंपनी को किया सस्पेंड

Last Updated:July 04, 2026, 17:16 IST

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है. कोटा से सवाई माधोपुर, विशेषकर लबान से सवाई माधोपुर के बीच कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है. क्षतिग्रस्त सड़क के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद NHAI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण कंपनी को सस्पेंड कर दिया है. वीडियो साझा करने वाले राहगीर क्रांति तिवारी ने बताया कि कई दिनों से सड़क की हालत खराब थी और समय रहते मरम्मत नहीं की गई. सोशल मीडिया पर भी लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

पहली बारिश में खुली दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पोल, कई जगह बने गहरे गड्ढेZoomपहली बारिश में खुली दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पोल, कई जगह बने गहरे गड्ढे

कोटा: देश के सबसे आधुनिक और महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. कोटा से सवाई माधोपुर के बीच पहली ही बारिश के बाद सड़क कई जगह उखड़ गई है. बड़े-बड़े गड्ढों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद NHAI ने निर्माण कंपनी पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.

देश के सबसे आधुनिक माने जाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है. कोटा से सवाई माधोपुर के बीच, खासकर लबान से सवाई माधोपुर तक कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं.एक्सप्रेसवे पर बने इन गड्ढों से तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. वाहन चालकों को इस मार्ग पर अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है. मॉनसून की शुरुआत में ही सड़क की यह हालत निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

एजेंसियों से जल्द मरम्मत कराने की मांग इस बीच एक्सप्रेसवे के गड्ढों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो बनाने वाले राहगीर क्रांति तिवारी का कहना है कि करीब सात दिन पहले जब वह इस मार्ग से गुजर रहे थे, तब कई स्थानों पर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी. उन्होंने संबंधित एजेंसियों से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. सोशल मीडिया पर भी लोग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जता रहे हैं.

ठेकेदार फर्म को मरम्मत का काम सौंपामामले के तूल पकड़ने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण कंपनी को सस्पेंड कर दिया है. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गजेंद्र सिंह के अनुसार, अब दूसरी ठेकेदार फर्म को मरम्मत का काम सौंप दिया गया है और क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सड़क का खराब हिस्सा सवाई माधोपुर जिले की सीमा में आता है. देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली ही बारिश में सामने आई यह तस्वीरें कई सवाल छोड़ रही हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि मरम्मत का काम कितनी जल्दी पूरा होता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj