CCTV में कैद मौत का तांडव! तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को उड़ाया, हालत गंभीर

Last Updated:July 05, 2026, 17:10 IST
Jhunjhunu Accident News: झुंझुनूं-गुढ़ा रोड स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी किशोरीलाल स्वामी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कर्मचारी कई फीट दूर जा गिरे और उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बड़ागांव सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस डंपर और चालक की पहचान में जुटी है. परिजनों की शिकायत पर गुढ़ागौड़जी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
ख़बरें फटाफट
झुंझुनूं-गुढ़ा रोड स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने बिजली विभाग के कर्मचारी को टक्कर मार दी
झुंझुनूं. झुंझुनूं-गुढ़ा रोड स्टेट हाईवे-37 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. खींवसर बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी दर्दनाक घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.
मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ागौड़जी के रहने वाले किशोरीलाल स्वामी बिजली विभाग में कार्यरत हैं. वे रोज की तरह अपनी स्कूटी पर सवार होकर बड़ागांव स्थित विद्युत निगम कार्यालय में अपनी ड्यूटी देने जा रहे थे. जैसे ही वे स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि यह हादसा स्थानीय बालाजी चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ.
हवा में कई फीट दूर जा गिरे कर्मचारीहादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही किशोरीलाल स्वामी अपनी स्कूटी समेत हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिरे. इस भीषण सड़क हादसे में उनके सिर, हाथ-पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए.
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीरहादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. घायल किशोरीलाल को तुरंत बड़ागांव के नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है.
परिजनों ने दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटीइस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया. हादसे के बाद घायल कर्मचारी के परिजन सुनील स्वामी ने गुढ़ागौड़जी थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर फरार डंपर और उसके चालक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं.
ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई की मांगइस हादसे के बाद से राहगीरों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर डंपर चालक नियमों को ताक पर रखकर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन मासूम लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ तुरंत सख्त नाकेबंदी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Rajasthan



