Ajmer High Security Jail Pappu Gurjar JLN Hospital Repor | Ajmer News

Last Updated:July 06, 2026, 06:35 IST
Ajmer Jail News: अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात भारी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल लाया गया. एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ की मौजूदगी में दो थानों की पुलिस तैनात रही. इमरजेंसी और कार्डियोलॉजी विभाग में हुई सभी जांचें सामान्य आने के बाद उसे वापस जेल शिफ्ट कर दिया गया. बता दें कि भाई जगन गुर्जर की जेल में हत्या के बाद से पप्पू विशेष निगरानी में है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में बंद पप्पू गुर्जर की बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा में अस्पताल पहुंचाया गया
अजमेर: अजमेर की हाईसिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात कैदी पप्पू गुर्जर की तबीयत बिगड़ने पर देर रात जेल प्रशासन में खलबली मच गई. पप्पू ने सीने में हल्के दर्द और तेज घबराहट की शिकायत की थी, जिसे जेल प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया. डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच उसे चिकित्सकीय जांच के लिए जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल भेजा गया. इस दौरान खुद जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ भी अस्पताल में पूरे समय मुस्तैद रहे.
कैदी पप्पू गुर्जर को हथियारबंद जवानों के कड़े घेरे के बीच जब जेएलएन अस्पताल लाया गया, तो इमरजेंसी होने के चलते वहां अन्य मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और पुलिस उपाधीक्षक (उत्तर) शिवम जोशी खुद मोर्चे पर उतरे. उनके साथ सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहित दो थानों की पुलिस टीम को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया. इस भारी सुरक्षा घेरे और इमरजेंसी व्यवस्था के कारण अस्पताल में आए कुछ आम लोगों को मामूली दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा.
सभी मेडिकल रिपोर्ट्स आईं नॉर्मल, एहतियातन कार्डियोलॉजी में हुई जांचजेएलएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पप्पू गुर्जर की प्राथमिक जांच और त्वरित उपचार शुरू किया. डॉक्टरों द्वारा करवाई गई सभी शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट्स पूरी तरह सामान्य पाई गईं. इसके बावजूद जेल और पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसलिए एहतियात के तौर पर उसे कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग में भी भेजा गया. वहां गहन जांच के बाद भी कोई गंभीर चिकित्सीय समस्या सामने नहीं आई. सभी रिपोर्ट संतोषजनक मिलने के बाद डॉक्टरों की अनुमति से पप्पू गुर्जर को देर रात ही कड़ी सुरक्षा में वापस हाईसिक्योरिटी जेल शिफ्ट कर दिया गया.
भाई जगन गुर्जर की हत्या के बाद बदली गई थी सेल, परिवार में आशंकाउल्लेखनीय है कि अजमेर की इसी हाईसिक्योरिटी जेल में हाल ही में पप्पू गुर्जर के भाई और कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की विष्णु जाट नामक कैदी द्वारा हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही पप्पू गुर्जर का परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जता रहा है. परिजनों ने प्रशासन से पप्पू को किसी दूसरी सुरक्षित जेल में स्थानांतरित करने की लिखित मांग भी की है. जगन गुर्जर हत्याकांड के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पप्पू गुर्जर की सेल (बैरक) को बदल दिया था और वर्तमान में उसे विशेष सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan



