श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर मौत, बल्लेबाजी के दौरान हुआ हॉर्ट-अटैक, खिलाड़ी-अंपायर विवाद के दौरान हुआ हादसा

होमखेलक्रिकेट
VIDEO: श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर मौत, बल्लेबाजी के दौरान हुआ हॉर्ट-अटैक
Last Updated:July 06, 2026, 14:06 IST
श्रीलंका के बेरुवाला में रविवार को आयोजित एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मैदान पर ही गिरकर मौत हो गई यह मैच एक ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल का हिस्सा था. मृतक की पहचान जुल्फिकार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार 45 से 46 वर्ष के बीच बताई जा रही है.फ्रेंडली मैच के दौरान एक बल्लेबाज को पिच पर हुआ हॉर्ट-अटैक, अस्पताल ले जाते हुई मौत
नई दिल्ली. अक्सर आम बातचीत में हम सब बात करेत है कि मौत कभी भी आ सकती है और अक्र हम इसको चरितार्थ होते भी देखते है. क्रिकेट, जिसे अक्सर जुनून, दोस्ती और जश्न का खेल माना जाता है, श्रीलंका में एक पल में मातम में बदल गया. एक साधारण दोस्ताना मैच, जहां पुराने दोस्त हंसी-मजाक और खेल की भावना के साथ मैदान पर उतरे थे, अचानक एक ऐसी त्रासदी में बदल गया जिसने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया.
श्रीलंका के बेरुवाला में रविवार को आयोजित एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मैदान पर ही गिरकर मौत हो गई यह मैच एक ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल का हिस्सा था. मृतक की पहचान जुल्फिकार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार 45 से 46 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वह बेरुवाला के चाइना फोर्ट क्षेत्र के एक प्रमुख मुस्लिम स्कूल के पूर्व छात्रों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे.
पिच पर मौत का तांडव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जुल्फिकार बल्लेबाजी करते समय अचानक क्रीज पर गिर पड़े।. मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था, जिसमें देखा गया कि वह तीन गेंदों में छह रन बनाकर खेल रहे थे, तभी यह दिल दहला देने वाली घटना हुई. उस समय स्कोर 3.4 ओवर में 37/5 था और खेल तुरंत रोक दिया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की और उन्हें बेरुवाला रीजनल हॉस्पिटल पहुंचाया गया हालांकि, अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. खिलाड़ी, आयोजक और दर्शक सभी सदमे में हैं. पूरे टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि स्थानीय क्रिकेट समुदाय इस दुखद घटना को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहा है.
Heartbreaking tragedy in Beruwala. Sri Lanka 🇱🇰
A young cricketer collapsed and passed away while batting during a school old boys’ association cricket carnival today. He was on 6* off 3 balls when he suffered a suspected heart attack. The tournament has been suspended. pic.twitter.com/tUvjzbWuwH



