पुष्पा 2 भगदड़ केस: आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन, वर्चुअली हुए पेश; पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Last Updated:July 06, 2026, 15:22 IST
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की. अल्लू अर्जुन वर्चुअली पेश हुए, बाकी आरोपी नहीं आए. सुनवाई 29 जुलाई तक टली.
हैदराबाद की नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट में सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की. फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ से जुड़े इस केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई से वर्चुअली पेश हुए, लेकिन बाकी कई आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई को 29 जुलाई तक टाल दिया.
बता दें कि अदालत ने अल्लू अर्जुन को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन शूटिंग की वजह से उन्होंने अदालत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल होने की अपील की थी.
क्या है पूरा मामलायह पूरा मामला 4 दिसंबर 2024 का है, जब फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। उसी दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की पहचान एम. रेवती के रूप में हुई थी. इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे.
दर्ज हुआ था केसपुलिस ने इस पूरे मामले में गंभीर धाराएं लगाई हैं, जिनमें गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। पुलिस का आरोप है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और कई स्तरों पर जिम्मेदारी तय की जानी बाकी है.
कुल 23 लोगों को बनाया गया आरोपीइस मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 के तौर पर शामिल किया गया. कोर्ट की ओर से अब तक 19 आरोपियों को अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा जा चुका है.
औपचारिक ट्रायल शुरू किया जाएगाजांच में पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट से जुड़े पहले 10 लोगों को आरोपी बनाया. इसके साथ ही अभिनेता की सुरक्षा में तैनात रहे 8 बाउंसरों को भी इस केस में शामिल किया गया. इस केस में कोर्ट ने साफ किया है कि सभी आरोपियों के अदालत में पेश होने के बाद इस मामले का औपचारिक ट्रायल शुरू किया जाएगा.
कब की है घटनाबता दें कि 4 दिसंबर 2024 की घटना के बाद अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, उसी दिन उनके वकीलों ने हाई कोर्ट का रुख किया और उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। अगले दिन उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। बाद में उन्हें नियमित जमानत भी मिल गई.
3 घंटे हुई थी पूछताछजांच के दौरान 24 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू अर्जुन से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की थी. यह पूछताछ सीसीटीवी फुटेज और पुलिस द्वारा तैयार किए गए वीडियो के आधार पर की गई थी.
About the AuthorVarsha
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



