Rajasthan

मानसून में घूमने का गोल्डन चांस! 18 जुलाई से उदयपुर के 7 खूबसूरत डेस्टिनेशन में शुरू होंगे शानदार ईको-टूर

Last Updated:July 06, 2026, 15:35 IST

उदयपुर में मानसून के दौरान प्रकृति प्रेमियों के लिए 18 जुलाई से वन विभाग ईको-डेस्टिनेशन टूर शुरू करने जा रहा है. पर्यटकों को एसी बसों के जरिए मेवाड़-मारवाड़ के 7 खूबसूरत जंगलों, झरनों और वन्यजीव अभयारण्यों की सैर कराई जाएगी. अलग-अलग पैकेज 1750 से 2750 रुपये तक उपलब्ध होंगे, जिनमें कुछ टूर में डिनर और ओपन जीप सफारी भी शामिल है.

झरने और जंगल, उदयपुर में 18 जुलाई से शुरू होगा मानसून ईको-डेस्टिनेशन टूरZoom

उदयपुर. मानसून के मौसम में प्रकृति के बीच घूमने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. वन विभाग 18 जुलाई से ईको-डेस्टिनेशन टूर की शुरुआत करने जा रहा है. इस पहल के तहत पर्यटकों को मेवाड़ और मारवाड़ के खूबसूरत जंगलों, झरनों और वन्यजीव अभयारण्यों की सैर कराई जाएगी. खास बात यह है कि सभी यात्राएं एसी बसों के माध्यम से आयोजित होंगी, जिससे सफर भी आरामदायक रहेगा. उपवन संरक्षक यादवेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि इस बार टूर पैकेज में सात प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है. इनमें रावली टॉडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के गोरमघाट और भीलबेरी वॉटरफॉल, रणकपुर-कुंभलगढ़ क्षेत्र, फुलवारी की नाल, सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, जाखम बांध, जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य और  चित्तौड़गढ़ का प्रसिद्ध मेनाल वॉटरफॉल शामिल हैं. मानसून के दौरान इन सभी स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर रहती है, इसलिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं.

वन विभाग ने अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए अलग पैकेज तय किए हैं. गोरमघाट (जोगमंडी वॉटरफॉल) टूर का शुल्क 2250 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिसमें डिनर भी शामिल रहेगा. भीलबेरी वॉटरफॉल और फुलवारी की नाल के लिए 2000 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं सीतामाता अभयारण्य और जाखम बांध के संयुक्त टूर का शुल्क 2250 रुपये रहेगा, जिसमें डिनर की सुविधा भी मिलेगी. इसी तरह बस्सी अभयारण्य और मेनाल वॉटरफॉल के पैकेज की कीमत भी 2250 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है.

जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य का टूर 1750 रुपये में कराया जाएगा. सबसे आकर्षक पैकेज रणकपुर और कुंभलगढ़ अभयारण्य का होगा, जिसकी कीमत 2750 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है. इस पैकेज में ओपन जीप सफारी और डिनर भी शामिल रहेगा, जिससे पर्यटक जंगल और वन्यजीवों का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष पैकेज दरों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके बावजूद उम्मीद है कि मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक इन ईको-टूर में हिस्सा लेंगे. विभाग का मानना है कि ऐसे टूर से लोगों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. बारिश के मौसम में हरियाली, झरनों की कल-कल और जंगलों का शांत वातावरण पर्यटकों को यादगार अनुभव देने के लिए तैयार है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj