Business

किसानों को मालामाल कर देगी फलों की बागवानी, कम लागत में होती है तगड़ी कमाई, जानिए तरीका – हिंदी

होमवीडियोकृषि

किसानों को मालामाल कर देगी फलों की बागवानी, कम लागत में होती है तगड़ी कमाई

X
अमरूद

किसानों को मालामाल कर देगी फलों की बागवानी, कम लागत में होती है तगड़ी कमाई

 

arw img

Agriculture Tips: खरगोन में मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के लिए फलदार पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय शुरू हो गया है. उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. एस.के. त्यागी ने बताया कि जो किसान इस खरीफ सीजन में कपास और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों की जगह बागवानी अपनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. जिले की मिट्टी और मौसम नींबू, आम, अमरूद, केला, पपीता, संतरा, सीताफल और चीकू जैसी फसलों के लिए बेहद अनुकूल हैं. एक बार बगीचा तैयार होने के बाद किसानों को कई वर्षों तक नियमित उत्पादन और बेहतर आमदनी मिल सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन खेतों में अच्छी नमी आ चुकी है, वहां पौधों की रोपाई शुरू की जा सकती है. वहीं, बारिश पर निर्भर किसानों को तीन से चार अच्छी बारिश या 15 जुलाई के बाद रोपाई करना बेहतर रहेगा. पौधे लगाने से पहले गड्ढों में सड़ी गोबर की खाद, नीम की खली और जैविक फफूंदनाशक मिलाना जरूरी है. रोपाई के समय ग्राफ्टिंग वाला हिस्सा जमीन से लगभग 6 इंच ऊपर रहे. पौधा लगाने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें, सहारे के लिए मजबूत लकड़ी का डंडा लगाएं और बेहतर परिणाम के लिए ड्रिप सिंचाई का इस्तेमाल करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj