Rajasthan

Ground Report | Pali News

Last Updated:July 06, 2026, 17:00 IST

Pali Ground Report : पाली में ओवरफ्लो सीवरेज और गंदे नालों से लोग परेशान हैं. बारिश में घरों में पानी, सांप-बिच्छू घुसते हैं. नगर निगम बेखबर है. लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. मोहल्ले के निवासी लालाराम शर्मा ने बताया कि इस नाले की गहराई काफी कम है. क्षमता से कम गहरा होने के कारण तेज बारिश के दौरान यह पानी का दबाव नहीं झेल पाता.

ख़बरें फटाफट

पाली. पाली के कुछ मोहल्ले ऐसे हैं, जहां शायद आपको कौड़ियों के भाव मकान मिल जाएं. मगर इसके पीछे की वजह यह है कि यहां के लोग साल के 365 दिन किसी न किसी बड़ी समस्या से जूझते रहते हैं. गर्मियों में ओवरफ्लो सीवरेज लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है, तो बारिश के दिनों में उफनते गंदे नालों का पानी सीधे लोगों के बेडरूम और किचन तक पहुंच जाता है. गंदे पानी के साथ घरों में घुसने वाले जहरीले सांप और बिच्छू लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं.

इस मानसूनी सीजन में भी यह जानलेवा खतरा एक बार फिर क्षेत्र के लोगों के सिर पर मंडराने लगा है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन अब भी बेखबर नजर आ रहा है. क्षेत्र के लोगों के मन में हर समय यही सवाल रहता है कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा. अब बारिश का मौसम शुरू होने के साथ लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है कि इस बार उनका समय कैसे बीतेगा.

रीको के ओवरफ्लो नाले से बढ़ी परेशानीपाली शहर का रामदेव रोड क्षेत्र इन दिनों डर और गंदगी के साए में जीने को मजबूर है. यहां की दुर्गा कॉलोनी और आशापुरा नगर से गुजरने वाला नगर निगम और रीको का मुख्य नाला हजारों लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है. मानसून की शुरुआत होते ही तेज बारिश के कारण यह नाला पूरी तरह ओवरफ्लो हो जाता है. बदबूदार बरसाती पानी और फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी आशापुरा नगर और दुर्गा कॉलोनी की गलियों में करीब तीन फीट तक भर जाता है, जिससे पूरा इलाका टापू जैसा दिखाई देने लगता है.

नाले की कम गहराई बनी बड़ी वजहमोहल्ले के निवासी लालाराम शर्मा ने बताया कि इस नाले की गहराई काफी कम है. क्षमता से कम गहरा होने के कारण तेज बारिश के दौरान यह पानी का दबाव नहीं झेल पाता. नतीजतन दो से तीन फीट तक गंदा पानी गलियों और लोगों के घरों में घुस जाता है. क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग है कि नाले को और गहरा किया जाए तथा इसके दोनों तरफ सुरक्षा दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई जाए, ताकि बारिश का पानी आबादी क्षेत्र में न पहुंचे.

सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्तिमोहल्ले के ही मंसूर खान का कहना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, जिससे नाला कई जगहों पर पूरी तरह जाम हो चुका है. इसके अलावा आसपास रहने वाले कुछ लोगों द्वारा फेंका गया कचरा भी नाले में जमा हो जाता है. भारी मात्रा में कचरा जमा होने से पानी का प्राकृतिक बहाव रुक जाता है और फिर वही पानी सड़कों और कॉलोनियों में फैल जाता है.

मुख्य जल निकासी मार्ग बना लोगों के लिए मुसीबतआशापुरा नगर निवासी रतन उद्वेश ने बताया कि चादर वाले बालाजी और रामदेव रोड क्षेत्र का पूरा पानी इसी नाले से होकर आशापुरा नगर पहुंचता है और आगे विकास नगर होते हुए बांडी नदी में मिलता है. यह पूरे इलाके का मुख्य जल निकासी मार्ग है, इसलिए बारिश के समय इसमें पानी का बहाव काफी तेज रहता है. लेकिन फिलहाल नाला गंदगी और मलबे से अटा पड़ा है. उनका कहना है कि यदि इस मानसून में एक भी तेज बारिश हो गई, तो पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय नाले की तत्काल प्रभाव से पूरी तरह सफाई करवाई जाए और स्थायी समाधान किया जाए.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj