Tech

₹80,000 वाला iPhone 15 अब ₹55,000 से भी कम में, ऐसा ऑफर देख धड़ाधड़ हो रही बिक्री

Powered by :

Last Updated:May 30, 2026, 07:12 IST

अगर आप कम बजट में iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 15 पर शानदार ऑफर मिल रहा है. Vijay Sales पर यह फोन ₹22,000 से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है. HDFC बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹55,000 से भी कम हो सकती है. जानिए पूरी डील और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

₹80,000 वाला iPhone 15 अब ₹55,000 से भी कम में, ऐसा ऑफर देख धड़ाधड़ हो रही सेलZoomApple iPhone 15 हुआ सस्ता, बैंक ऑफर के बाद कीमत देखकर चौंक जाएंगे

अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से फैसला नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐपल का पॉपुलर iPhone 15 इस समय शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय 79,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन अब काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के जरिए इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है.

विजय सेल्स पर iPhone 15 फिलहाल 57,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी इसकी असल कीमत की तुलना में ग्राहकों को सीधे 22,099 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 3,500 रुपये का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत लगभग 54,400 रुपये तक पहुंच सकती है, जो iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका है.

जो लोग एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है. ग्राहक लगभग 2,688 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI पर इस फोन को खरीद सकते हैं. इसके साथ ही पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर भी ज्यादा फायदा मिल सकता है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.

कैसे हैं आईफोन 15 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो iPhone 15 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतरीन कलर और वीडियो देखने का शानदार एक्सपीरिएंस देती है. फोन में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का A16 Bionic प्रोसेसर दिया गया है, जो आज भी काफी दमदार माना जाता है. यह चिप रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकती है. फोन में IP68 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है.

कैमरा सेक्शन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 3,349mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन चल सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj