Tech

YouTube Down: अमेरिका-भारत में लाखों यूजर्स प्रभावित, Downdetector रिपोर्ट

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं मंगलवार रात अचानक बाधित हो गईं, जिससे खासकर अमेरिका में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिका में करीब 2,83,490 लोगों ने रिपोर्ट किया कि वह YouTube एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

Downdetector की पोस्ट के मुताबिक, ‘User reports indicate problems with YouTube TV since 8:13 PM EST.’ यानी अमेरिकी समयानुसार रात 8:13 बजे के बाद से समस्याएं शुरू हुईं. यह आउटेज केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से भी शिकायतें सामने आईं.

भारत में भी हजारों यूजर्स प्रभावितभारत में भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने YouTube डाउन होने की शिकायत की. सुबह 6:42 बजे IST तक Downdetector पर 18,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं. आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 56% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 21% को वेबसाइट एक्सेस में दिक्कत हुई, जबकि 12% यूजर्स लॉग-इन नहीं कर पाए.

वहीं भारत में 71% यूजर्स को YouTube ऐप पर परेशानी हुई, जबकि 18% लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग में समस्या बताई. कई यूजर्स को ऐप खोलते समय ‘Something went wrong’ का एरर मैसेज दिखाई दिया.

YouTube ने दी प्रतिक्रियायूट्यूब ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आउटेज को स्वीकार किया और कहा कि टीम इस समस्या की जांच कर रही है. कंपनी ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, अपडेट शेयर किया जाएगा.

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में हजारों रिपोर्ट दर्ज की गईं. YouTube के साथ-साथ दूसरी प्रमुख टेक सर्विसेज में भी अचानक शिकायतें बढ़ीं.

Google, AWS और Cloudflare पर भी असरDowndetector डेटा के मुताबिक:

Google से जुड़ी 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं
Amazon Web Services (AWS) के लिए 1,000 से ज्यादा रिपोर्ट आईं
Cloudflare से संबंधित लगभग 400 शिकायतें सामने आईं

इन आंकड़ों ने हिंट दिया कि यह समस्या केवल YouTube तक सीमित नहीं हो सकती, बल्कि व्यापक क्लाउड या नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हो सकती है.

इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर यूज़र्स ने मीम्स की बाढ़ ला दी है. कुछ लोग पूछ रहे थे कि ‘क्या YouTube अभी डाउन है?’, तो कई यूजर्स ने मजाकिया पोस्ट शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म के जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई. फिलहाल यूजर्स YouTube के पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj