‘उम्मीद है बात हुई होगी…’, सैमसन को मिला दिग्गजों का सपोर्ट, सेलेक्टर्स को घेरा

होमखेलक्रिकेट
‘उम्मीद है बात हुई होगी…’, संजू सैमसन को मिला दिग्गजों का सपोर्ट
Last Updated:July 07, 2026, 20:35 IST
rahane ashwin supports sanju samson: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम से ड्रॉप किए गए ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन को कई दिग्गजों का समर्थन मिल रहा है. उन्हें टीम से बाहर करने के फैसले को लेकर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सेलेक्टर्स को घेरा है.सैमसन को ड्रॉप किए जाने पर क्या बोले अश्विन और रहाणे?
नई दिल्ली. भारत की जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित टी20 टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज भी हैरान हैं. टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज को बाहर किए जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्ताओं से सवाल पूछते हुए उम्मीद जताई कि इस फैसले से पहले संजू से जरूर बातचीत की गई होगी. रहाणे के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे टीम के बाकी खिलाड़ियों के लिए गलत संदेश बताया.
रहाणे ने इंस्टाग्राम पर जताई हैरानीअनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए संजू सैमसन के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, ‘यह फैसला काफी अजीब लगा क्योंकि हाल ही में भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी को जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिली.’ रहाणे ने उम्मीद जताई कि चयनकर्ताओं ने इस फैसले से पहले संजू सैमसन से जरूर बातचीत की होगी. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि संजू जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे.
जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, एशियन गेम्स में मौका23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया. चयनकर्ताओं ने ईशान किशन के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह को चुना है. हालांकि, संजू पूरी तरह टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर नहीं हैं. उन्हें सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में पहले ही शामिल किया जा चुका है.
अश्विन ने भी उठाए बड़े सवालपूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी संजू सैमसन के बाहर होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘यदि टीम प्रबंधन अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं दिखाएगा तो बाकी खिलाड़ियों के मन में भी अपनी जगह को लेकर असुरक्षा पैदा होगी.’ अश्विन के मुताबिक, ‘जब खिलाड़ियों को लगेगा कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर किया जा सकता है तो वे जोखिम लेने से बचेंगे. इसका असर टीम के खेल पर पड़ेगा और आखिरकार नुकसान भारतीय टीम को ही होगा.’
‘ये वैभव की बात नहीं, जल्दबाजी क्यों?’अश्विन ने साफ कहा कि उनका बयान वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ नहीं है. उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा, ‘वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें भारतीय टीम में खेलने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन सवाल यह है कि इतनी जल्दबाजी क्यों की गई?’ अश्विन ने कहा, ‘संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में शानदार पारी खेली थी और उसके बाद आईपीएल में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया.’ उनके मुताबिक, ‘लंबे समय बाद संजू इतनी निरंतरता के साथ खेल रहे थे और ऐसे समय में उन्हें बाहर करना थोड़ा कठोर फैसला लगता है.’
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



