Farmers Protest I छबड़ा में खाद संकट पर किसानों का गुस्सा फूटा, पेड़ पर चढ़कर नरेश मीणा ने किया संबोधित

होमताजा खबरकृषि
छबड़ा में DAP खाद को लेकर बवाल, किसानों ने लगाया जाम; पेड़ पर चढ़े नरेश मीणा
Last Updated:October 22, 2026, 14:14 IST
Farmers Protest In Baran: बारां जिले के छबड़ा में DAP खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. सुबह से कतारों में खड़े किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. किसान नेता नरेश मीणा भी मौके पर पहुंचे और पेड़ पर चढ़कर किसानों को संबोधित किया. किसान नेता नरेश मीणा पेड़ पर चढ़े
बारां. जिले के छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, गुरुवार सुबह खाद लेने के लिए अलसुबह से ही दुकानों के बाहर कतारों में खड़े किसानों को जब खाद नहीं मिला, तो उनका आक्रोश बढ़ गया. नाराज किसानों ने छबड़ा के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलने पर किसान नेता नरेश मीणा भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पेड़ पर चढ़कर किसानों को संबोधित किया, खाद की उपलब्धता को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई.
छबड़ा क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई के सीजन के बीच डीएपी खाद की उपलब्धता किसानों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है. गुरुवार को खाद मिलने की उम्मीद में बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही कस्बे की खाद विक्रेताओं की दुकानों के बाहर पहुंचने लगे. किसानों को उम्मीद थी कि समय पर डीएपी खाद मिल जाएगा, जिससे वे अपने खेतों में बुवाई का काम शुरू कर सकेंगे. हालांकि, सुबह से कतारों में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिलने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया, इसके बाद किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कृषि मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और खाद वितरण की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की.
पेड़ पर चढ़कर किसानों को संबोधित करने पहुंचे नरेश मीणा
किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर किसान नेता नरेश मीणा भी छबड़ा पहुंचे. मौके पर पहुंचने के बाद वे पेड़ पर चढ़ गए और वहां मौजूद किसानों को संबोधित करने लगे. खाद की समस्या को लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखने को मिली, मुख्य मार्ग पर जाम लगाने और नारेबाजी के कारण इलाके में हलचल का माहौल बन गया. गौरतलब है कि कृषि विभाग की ओर से छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद वितरण के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई थी. सहायक कृषि निदेशक सुरेश मालव के अनुसार, किसानों को राहत देने के उद्देश्य से प्रत्येक किसान को डीएपी खाद के तीन कट्टे दिए जाने थे. इसके तहत कुल 2,960 कट्टों का वितरण किया जाना था, विभाग की ओर से खाद वितरण के लिए सात दुकानों को भी निर्धारित किया था.
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, खाद लेने के लिए किसानों को जमीन की नकल और आधार कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी था. दस्तावेजों की जांच के बाद खाद उपलब्ध कराया जाना था. इसके बावजूद खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई और मामला प्रदर्शन तक पहुंच गया. फिलहाल, छबड़ा में डीएपी खाद को लेकर किसानों के प्रदर्शन से कृषि विभाग की वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. किसानों की मांग है कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि रबी फसलों की बुवाई प्रभावित न हो.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Baran,Rajasthan
First Published :
October 22, 2026, 14:14 IST



