Rajasthan News | Rohit Godara

Last Updated:July 09, 2026, 16:07 IST
Rohit Godara Gang In Rajasthan : बीकानेर में रोहित गोदारा गैंग के नाम पर कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. परिवार को जान से मारने की धमकी मिली. पुलिस ने जांच शुरू की. अमेरिका में भी रोहित गोदारा पर कार्रवाई हुई है. बीकानेर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से किए गए और इसके पीछे कौन लोग हैं.रोहित गोदारा पर बीकानेर में 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप
बीकानेर. अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बीच राजस्थान में एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है. जिस रोहित गोदारा के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग ने चार्जशीट दाखिल की है, उसी गैंग के नाम पर बीकानेर जिले के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. कारोबारी का आरोप है कि रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मामला बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव का है. जानकारी के अनुसार यहां के एक व्यवसायी को 5 और 7 जुलाई को फोन किए गए. आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. कारोबारी को यह भी धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. घटना के बाद कारोबारी के भाई ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग की है. मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है और सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई गई है.
पुलिस ने शुरू की जांचबीकानेर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से किए गए और इसके पीछे कौन लोग हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है.
अमेरिका में भी रोहित गोदारा पर बड़ी कार्रवाईरोहित गोदारा का नाम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और जग्गू भगवानपुरिया समेत 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. संयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार बताए गए हैं. जांच एजेंसियों का आरोप है कि यह नेटवर्क हत्या, रंगदारी, ड्रग्स तस्करी, हथियारों की सप्लाई, मानव तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधों में शामिल रहा है.
एक तरफ अंतरराष्ट्रीय जांच, दूसरी तरफ राजस्थान में रंगदारी का आरोपअमेरिका में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब राजस्थान में रोहित गोदारा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से यह नाम फिर चर्चा में है. फिलहाल बीकानेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी जांच का विषय है कि कॉल करने वाला वास्तव में गैंग से जुड़ा था या गैंग का नाम लेकर कारोबारी को धमकाने की कोशिश की गई. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan



