Jodhpur News I 3 अगस्त से JDA करेगा 61 भूखंडों की ई-नीलामी I local18

Last Updated:July 10, 2026, 14:11 IST
E- Auction of Plots In Jodhpur: जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 61 आवासीय, व्यावसायिक और फार्म हाउस भूखंडों की मेगा ई-नीलामी आयोजित की जा रही है. ऑनलाइन बोली प्रक्रिया 3 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी. इच्छुक लोग एसएसओआईडी के माध्यम से अर्बन सर्विसेज पोर्टल पर पंजीकरण कर नीलामी में भाग ले सकेंगे.
जोधपुर में 61 भूखंडों की ई-नीलामी
जोधपुर. शहर में जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA),की ओर से शहर में विभिन्न श्रेणियों के भूखंडों की भव्य ई-नीलामी आयोजित की जा रही है. इस नीलामी में आवासीय, व्यावसायिक और फार्म हाउस श्रेणी के कुल 61 भूखंड शामिल किए गए हैं. इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. ई-नीलामी की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से होगी, जबकि अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
जानकारी के अनुसार, जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में भूखंडों को नीलामी के लिए रखा गया है. इनमें गंगा विहार, खसरा संख्या-701, पंडित दीन दयाल उपाध्याय विहार, मंडलनाथ आवास, ग्राम उजलिया फार्म हाउस, महात्मा गांधी नगर, सुंदर सिंह भंडारी नगर और विज्ञान नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन क्षेत्रों में अलग-अलग आकार के भूखंड उपलब्ध हैं. आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल लगभग 82.64 वर्ग मीटर से लेकर 679.83 वर्ग मीटर तक है. वहीं फार्म हाउस श्रेणी में 1500 वर्ग मीटर से लेकर 2580 वर्ग मीटर तक के भूखंड नीलामी में शामिल किए गए हैं.
ऑनलाइन बोली के लिए ईएमडी जमा करना जरूरी
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करनी होगी. ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इसके बाद ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. जोधपुर विकास प्राधिकरण ने बताया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया एसएसओआईडी के माध्यम से अर्बन सर्विसेज पोर्टल पर ऑनलाइन संपन्न कराई जाएगी. इच्छुक लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराकर बोली में भाग ले सकते हैं.
वेबसाइट पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी
जेडीए की ओर से नीलामी से जुड़े सभी भूखंडों का विवरण, नियम और शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं. इच्छुक व्यक्ति जोधपुर विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट joda.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे नीलामी में भाग लेने से पहले सभी नियमों और शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें. अधिक जानकारी के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय या नीलामी शाखा से संपर्क किया जा सकता है. प्राधिकरण द्वारा जारी संपर्क नंबर 0291-2656355 और 2656356 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



