‘मेरे पास 1200 करोड़ का काम’, जेल की सजा मिलने से पहले जब राजपाल यादव ने किया दावा, फिर भी नहीं चुका पाए कर्ज

Last Updated:July 11, 2026, 08:10 IST
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को 3 महीने की जेल की सजा मिली है. इससे पहले कॉमेडियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरान करने वाला दावा किया था. उन्होंने मीडिया के सामने बताया था कि उनके पास न तो काम की कमी है और न ही पैसों की कोई तंगी. राजपाल ने दावा किया था कि उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. हालांकि, इतने बड़े-बड़े दावों और काम होने के बावजूद राजपाल यादव अपना पुराना कर्ज नहीं चुका पाए, जिसके चलते आखिरकार दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुना दी.
नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. चेक बाउंस के सात मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में यह फैसला 10 जुलाई को आया है. राजपाल ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह अब तक नहीं चुका पाए हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया था, जब फरवरी 2026 में इसी चेक बाउंस केस की वजह से तिहाड़ जेल में 10 दिन बिताने के बाद राजपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. तब एक्टर ने दावा किया था कि उनके पास 1200 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
जमानत पर बाहर आने के बाद उनके वकील ने कोर्ट के बाहर कहा था कि शुरुआती रकम पर अब कुल देनदारी बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो चुकी है. वकील ने शिकायतकर्ता पर दुश्मनी निकालने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सिक्योरिटी के तौर पर दिए जा रहे पैसे लेने से साफ मना कर दिया, क्योंकि वह हर हाल में राजपाल को जेल की हवा खिलाना चाहते थे. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
Add as Preferred Source on Google
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल यादव ने यह दावा किया कि उन्होंने अतीत में कई बार अपने प्रोड्यूसर्स के लिए बिना कोई फीस लिए काम किया है, जब भी वे किसी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों और काम का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके पास अगले सात सालों तक का काम पहले से तय है. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
अपने काम का ब्यौरा देते हुए राजपाल ने मीडिया से बताया, ‘अगले सात सालों में मेरे पास ब्रांडिंग का ही करीब 1200 करोड़ रुपये का काम है और इसके चार एग्रीमेंट मेरे पास पड़े हैं. इसमें फिल्में शामिल नहीं हैं. कोई प्रोजेक्ट 200 करोड़ का है तो कोई 2000 करोड़ का. इनमें से कुछ में मेरी फीस है तो कुछ में मेरी हिस्सेदारी है. इसके अलावा मेरी 10 फिल्में भी कतार में हैं’. हालांकि, इतने बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद राजपाल यादव ने अपना बकाया कर्ज नहीं चुकाया. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
पिछले कुछ महीनों में राजपाल यादव कई बड़े सितारों से सजी और हाई-प्रोफाइल फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा थे, जो बॉक्स ऑफिस पर 177 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसके अलावा वरुण धवन की है ‘जवानी तो इश्क होना है’ में भी राजपाल दिखे थे. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी राजपाल यादव ने काम किया, जिसमें उन्होंने अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दुनिया भर में करीब 270 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. हालांकि इन फिल्मों के लिए राजपाल यादव को कितनी फीस मिली, इसका सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें इन बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मोटी रकम दी गई होगी. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राजपाल यादव की सजा बरकरार रखते हुए उन्हें बड़ा झटका दिया. कोर्ट ने आदेश दिया कि राजपाल को शिकायतकर्ता को सभी सात मामलों में से हर एक केस के लिए 1.05-1.05 करोड़ रुपये देने होंगे. इसके अलावा उन्हें शिकायतकर्ता को अलग से 1.04 करोड़ रुपये और राज्य को 25 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है. हालांकि, कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि राजपाल पहले जो 2.25 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं, उसे इस कुल रकम में एडजस्ट कर दिया जाएगा.(फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



