Rajasthan

Bhilwara News: सरकारी कॉलेज में शुरू होगा कोरियन भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स, स्टूडेंट्स इस तरह करें आवेदन

Last Updated:July 11, 2026, 10:37 IST

Korean language Course In Bhilwara: भीलवाड़ा के मणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार की फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल योजना के तहत चार महीने का ऑनलाइन कोरियन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है. इच्छुक स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार और विदेश में करियर के नए अवसर खोलने में मददगार साबित होगा.

भीलवाड़ा में शुरू होगा 4 महीने का कोरियन भाषा कोर्स, 15 जुलाई तक करें आवेदनZoom

भीलवाड़ा. अगर आप विदेशी भाषा सीखकर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. भीलवाड़ा जिले का सबसे बड़ा सरकारी कॉलेज मणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में अब चार महीने का कोरियन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है. यह कोर्स राज्य सरकार की फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल योजना के तहत संचालित होगा. इसके लिए कॉलेज में विदेशी भाषा दक्षता केन्द्र स्थापित किया जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. जागेटिया ने बताया कि इस कोर्स का संचालन हैदराबाद स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. यानी विद्यार्थियों को कोरियन भाषा सीखने के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी. वे भीलवाड़ा में रहकर ही ऑनलाइन क्लास के जरिए यह कोर्स पूरा कर सकेंगे. प्राचार्य डॉ. बी.एल. जागेटिया  का कहना है कि आज के समय में विदेशी भाषाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. कोरियन भाषा सीखने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी और विदेश में करियर बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं. खासकर दक्षिण कोरिया की कंपनियों और तकनीकी क्षेत्र में इस भाषा का अच्छा महत्व माना जाता है. कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. सुमन राव ने बताया कि इस सर्टिफिकेट कोर्स में स्नातक और स्नातकोत्तर के नियमित एवं पूर्व नियमित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा इस सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी इस कोर्स के लिए पात्र होंगे.

इससे बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषा सीखने का अवसर मिलेगा. प्राचार्य डॉ. बी.एल. जागेटिया ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें.  यह कोर्स विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करने के साथ-साथ उनके रोजगार और करियर की संभावनाओं को भी बढ़ाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स के लिए भी यह एक बड़ा मौका होगा, क्योंकि उन्हें अब विदेशी भाषा सीखने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. विद्यार्थी कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए मणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं.  इस पहल से स्थानीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और बेहतर करियर बनाने में मदद मिलेगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj