‘धमाल 4’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, कूट डाले 15 करोड़, अच्छे रिव्यू का वीकेंड पर मिलेगा डबल फायदा

Last Updated:July 11, 2026, 19:55 IST
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने धमाकेदार शुरुआता की. इसने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस से 15.50 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह बॉलीवुड की मशहूर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है, जिसमें दर्शकों के पसंदीदा किरदार ‘आदि और मानव’ का कमबैक हुआ है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा के साथ रवि किशन और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. सितारों की बेहतरीन कॉमेडी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ख़बरें फटाफट
फिल्म में अरशद वारसी-जावेद जाफरी ने ‘आदि-मानव’ का रोल निभाया है.
नई दिल्ली: अजय देवगन की नई फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका कर दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज था, उसे कलेक्शन में भी साफ दिखा जा सकता है. कॉमेडी फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर पूरे 15.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके चौंका दिया है. मेकर्स ने खुद शनिवार 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. टी-सीरीज ने ऑफिशियल अकाउंट्स पर पोस्ट शेयर करके फैंस को जबरदस्त शुरुआत के लिए शुक्रिया अदा है.
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी पुरानी और सुपरहिट जोड़ी है. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी हिट ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की यह चौथी कड़ी है. इस बार भी मेकर्स ने एंटरटेनमेंट का लेवल दोगुना रखा. फिल्म में दर्शकों के सबसे चहेते किरदार ‘आदि और मानव’ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है, जिसे देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. साथ ही, फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा की कॉमेडी टाइमिंग ने थिएटर्स में हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है. फिल्म शुक्रवार को जैसे ही सिनेमाघरों में लगी, दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया. अच्छे रिव्यू का फायदा फिल्म को इसके पहले दिन के कलेक्शन में मिला.
बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी‘धमाल 4’ को टी-सीरीज ने देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर बड़े लेवल पर बनाया है. टी-सीरीज ने अपने एक बयान में गर्व से कहा कि यह फिल्म न सिर्फ लोगों को हंसाने में कामयाब रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसके आंकड़े कमाल के रहे हैं. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में ‘धमाल’ फिल्म से हुई थी, जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था. साल 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ आई. इन सभी ने मिलकर इसे बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी बना दिया.
वीकेंड पर ‘धमाल 4’ का दिख सकता है जलवामेकर्स ने इस चौथे पार्ट को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए स्टार कास्ट में कुछ नए चेहरे भी जोड़े. इस बार फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे टैलेंटेड आर्टिस्ट भी जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. सभी कलाकारों के आने से फिल्म का ड्रामा और कॉमेडी का तड़का और ज्यादा कड़क हो गया है. पहले दिन की बम्पर कमाई को देखकर तो यही लग रहा है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को फिल्म कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली है. अगर आप भी इस वीकेंड अपने पूरे परिवार के साथ हंसना चाहते हैं, तो ‘धमाल 4’ देखना बनता है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



