Rajasthan

रेलवे स्टेशन पर तकनीकी काम, रविवार को चित्तौड़गढ़ जाने वाली दो ट्रेनें रहेंगी रद्द

Last Updated:July 11, 2026, 20:11 IST

सोनासन स्टेशन पर तकनीकी काम के कारण 12 जुलाई को चित्तौड़गढ़ रूट की दो ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें. जिससे वो परेशानी से बच सकेंगे.स्टेशन पर तकनीकी काम, रविवार को चित्तौड़गढ़ जाने वाली दो ट्रेनें रहेंगी रद्द Zoomभारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शेड्यूल जारी किया है.

जयपुर. पश्चिम रेलवे के सोनासन स्टेशन पर तकनीकी कारणों की वजह से 12 जुलाई 2026 यानी रविवार को ट्रेनें प्रभावित रहेगी. चित्तौड़गढ़ रूट पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के सोनासन स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी काम किया जा रहा है. इसी कारण सुरक्षा और बेहतर ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई को कुछ रेल सर्विस अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा.रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 69243 असारवा–चित्तौड़गढ़ रेल सर्विस 12 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़–असारवा रेलसेवा का भी ऑपरेशन 12 जुलाई को नहीं किया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का ऑपरेशन सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा. यह काम रेल ढांचे को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से जरूर जांच लें. यदि संभव हो तो यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक ट्रेनों का विकल्प चुनें.

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए तकनीकी कार्य के दौरान संबंधित ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj