Entertainment

‘आदिपुरुष असफल प्रयास था’, मनोज मुंतशिर ने मानी अपनी गलती, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से तुलना न करने की दी सलाह

Last Updated:August 05, 2026, 11:46 IST

क्या ‘आदिपुरुष’ की नाकामी से मनोज मुंतशिर ने सबक सीख लिया है? फिल्म के डायलॉग राइटर और गीतकार मनोज मुंतशिर ने पहली बार खुलकर माना कि आदिपुरुष दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और इसे एक असफल प्रयास मानने में कोई शर्म नहीं है. साथ ही उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण को शुभकामनाएं देते हुए दोनों फिल्मों की तुलना न करने की सलाह दी.मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' को बताया असफल प्रयास, बोले- रामायण से तुलना न करेंZoomमनोज मुंतशिर का बयान अब वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विवादित डायलॉग्स को लेकर चौतरफा आलोचना झेल चुके मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर अपनी फिल्म की नाकामी को स्वीकार किया है. हाल ही में मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म को एक ‘असफल प्रयास’ करार दिया. उन्हों ने फैंस और मीडिया से अपील की कि वे आने वाली नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से न करें.

मुंबई में एक इवेंट के दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि हम ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से न करें. यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए कि आदिपुरुष लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. फिल्म से जुड़े लोगों ने बहुत मेहनत से काम किया था, लेकिन यह एक असफल प्रयास साबित हुआ.’ हालांकि, उन्होंने अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि फिल्म का संगीत लोगों को काफी पसंद आया. उन्होंने उम्मीद जताई कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का संगीत भी शानदार होगा और सफलता के नए कीर्तिमान रचेगा.

मनोज मुंतशिर ने की यश की तारीफमीडिया से बातचीत के दौरान मनोज मुंतशिर ने रामायण की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खासतौर पर एक्टर यश की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं और रावण के किरदार में शानदार नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचाने वाली हर फिल्म सफल होनी चाहिए और वह रामायण की सफलता की कामना करते हैं.
550 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी ‘आदिपुरुष’

आपको बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास (भगवान राम), कृति सेनन (माता सीता) और सैफ अली खान (रावण) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी थी. हालांकि, विवादित डायलॉग्स और सीन्स के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’

वहीं, दूसरी ओर, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. इस भव्य फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. हाल ही में जारी ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 05, 2026, 11:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj