50 लाख का साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन कमाई के लालच में युवक बना ठगी का शिकार

Last Updated:August 05, 2026, 11:24 IST
Hanumangarh Cyber Fraud Case: राजस्थान के हनुमानगढ़ में ई-कॉमर्स बिजनेस में निवेश के नाम पर एक युवक से 50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जंक्शन निवासी अमरेंद्र सिंह को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए टिकटॉक टीमेल सेलर सेंटर में मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया था. पीड़ित की शिकायत पर हनुमानगढ़ साइबर थाने में केरल के पलक्कड़ निवासी श्रीनिवास नायर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
Hanumangarh Cyber Fraud Case: हनुमानगढ़ में 50 लाख की साइबर ठगी, केरल के आरोपी पर केस दर्ज
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए ई-कॉमर्स बिजनेस में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. साइबर अपराधियों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे करके लाखों रुपये हड़प लिए.
ठगी का शिकार हुए हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ठगों ने उन्हें टिकटॉक टीमेल सेलर सेंटर (TikTok Teamall Seller Center) के नाम से ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू करने और उसमें भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया था. शुरुआत में आकर्षक रिटर्न का लालच देकर आरोपी ने अमरेंद्र का विश्वास जीता और फिर अलग-अलग किस्तों में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.
केरल निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्जजब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ और रकम वापस नहीं मिली, तब उन्होंने तुरंत पुलिस का रुख किया. अमरेंद्र सिंह की शिकायत पर हनुमानगढ़ के साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में केरल के पलक्कड़ निवासी श्रीनिवास नायर को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांचसाइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, व्हाट्सएप चैट और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साइबर सेल की टीम आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने और ठगी गई राशि को फ्रीज कराने के प्रयास में जुट गई है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप्स पर ऑनलाइन बिजनेस व अधिक मुनाफे के विज्ञापनों से सतर्क रहें.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Hanumangarh,Hanumangarh,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 11:24 IST



