NEWS18 की खबर का असर: डेगाना में 30 से अधिक स्कूलों के 100+ शिक्षकों के डेपुटेशन आदेश जारी

Last Updated:August 05, 2026, 13:47 IST
Degana School News: नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक में सरकारी स्कूलों की अव्यवस्था को लेकर NEWS18 राजस्थान की खबर का बड़ा असर हुआ है. खबर के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए डेगाना क्षेत्र के 30 से अधिक सरकारी स्कूलों के 100 से ज्यादा शिक्षकों को डेपुटेशन (व्यवस्थार्थ) पर अन्य जरूरतमंद विद्यालयों में लगाने के आदेश जारी किए हैं. “जहां बच्चे वहां शिक्षक नहीं” की समस्या के समाधान के लिए NEWS18 राजस्थान की पहल रंग लाई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अब पढ़ाई सुचारु हो सकेगी.
ख़बरें फटाफट
Degana News: डेगाना में खबर का बड़ा असर, 100 से ज्यादा शिक्षकों के डेपुटेशन आदेश जारी
Degana News: नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. डेगाना क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में फैली अव्यवस्था और शिक्षकों के असंतुलन को लेकर NEWS18 राजस्थान की खबर का व्यापक असर देखने को मिला है. सरकारी स्कूलों में “जहां बच्चे हैं वहां शिक्षक नहीं और जहां शिक्षक हैं वहां पर्याप्त विद्यार्थी नहीं” के गंभीर मुद्दे को NEWS18 राजस्थान ने प्रमुखता से उठाया था. खबर प्रसारित होने के बाद डेगाना ब्लॉक शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया और व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया.
NEWS18 राजस्थान की खबर के बाद ब्लॉक शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेगाना क्षेत्र की 30 से अधिक सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के 100 से ज्यादा शिक्षकों को व्यवस्थार्थ (डेपुटेशन) पर अन्य विद्यालयों में तैनात करने के आदेश जारी किए हैं. इस कदम से जिन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्यापकों की कमी थी, वहां अब पठन-पाठन की प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी.
विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारु बनाने की दिशा में बड़ा कदमब्लॉक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है. आवश्यकतानुसार अध्यापकों को अन्य स्कूलों में समायोजित करने से न केवल विद्यार्थियों को सही समय पर पढ़ाई का अवसर मिलेगा, बल्कि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और नामांकन दोनों में सुधार आएगा.
कलेक्टर ने दिए शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देशमामले में नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और सभी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में नामांकन अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर अध्यापकों की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई का नुकसान न हो.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 13:42 IST



