‘क्रिएटिविटी का खजाना भारत’, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नेटफ्लिक्स का बड़ा ऐलान, युवाओं को मिलेंगे मौके

Last Updated:August 06, 2026, 00:03 IST
नेटफ्लिक्स ने भारत में 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया. को-सीईओ टेड सारंडोस ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों ने भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के विजन पर चर्चा की. इसी दिशा में नई पहल ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ लॉन्च हुई. यह एक ऐसी पहल है जो आईआईसीटी और एफडीसी के साथ स्किलिंग और एजुकेशन पार्टनरशिप के जरिए भारत के क्रिएटिव टैलेंट की अगली पीढ़ी को निखारने में मदद करेगा.
ख़बरें फटाफट
नेटफ्लिक्स की खास पहल. (फोटो साभार: X)
नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ग्लोबल लेवल पर भारतीय कहानी कहने की कला के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात की. उन्होंने भारत की क्रिएटिव इकॉनमी के प्रति नेटफ्लिक्स के कमिटमेंट को दोहराया. स्ट्रीमिंग कंपनी ने ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ का ऐलान किया. इस पहल के तहत, नेटफ्लिक्स भारत के अहम संस्थानों के साथ साझेदारी करेगा, ताकि भारतीय स्टोरीटेलिंग टैलेंट की अगली पीढ़ी तैयार की जा सके. उन्हें एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स इकोसिस्टम में जरूरी स्किल्स से लैस किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘भारत में कहानी कहने की परंपरा और क्रिएटिव टैलेंट का असाधारण भंडार है. इसका इस्तेमाल करके हम कॉन्टेंट क्रिएशन के ग्लोबल हब के तौर पर देश की स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं.’
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने कहा, ‘भारत हमेशा से दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टोरीटेलिंग देशों में से एक रहा है. पिछले दशक में हमें भारतीय कहानियों को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ते हुए देखने का सौभाग्य मिला है. जब हम यहां अपना अगला दशक शुरू कर रहे हैं, तो हमारा मानना है कि हमारा सबसे बड़ा निवेश उन लोगों में है जो भारत की अगली पीढ़ी की कहानियां सुनाएंगे.’
(फोटो साभार: X)
क्रिएटिव इकोसिस्टम होगा मजबूतटेड सारंडोस ने आगे कहा, ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव उभरते हुए क्रिएटर्स के लिए और ज्यादा अवसर पैदा करके भारत के क्रिएटिव इकोसिस्टम को मजबूत करेगा. क्रिएटर्स में निवेश करना भारत के क्रिएटिव भविष्य में निवेश करना है.’ पहल की शुरुआती स्टेज में नेटफ्लिक्स ‘द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीजॉ’ के साथ मिलकर ‘विजुअल इफेक्ट्स मास्टरी’ और ‘मीडिया टेक्नोलॉजी वर्कफ्लो’ में इंडस्ट्री के लिए तैयार करिकुलम विकसित करेगा. इससे यह पक्का होगा कि छात्रों के पास ऐसी स्किल्स हों जो बदलती प्रोडक्शन जरूरतों के अनुरूप हों.
छात्रों को देंगे स्कॉलरशिपनेटफ्लिक्स आईआईसीटी में भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप भी देंगे, जैसे कि इंटरैक्टिव कॉमिक्स और सीक्वेंशियल आर्ट, वर्चुअल आर्ट डिपार्टमेंट कंटेंट क्रिएशन, आर्ट ऑफ कैरेक्टर एनिमेशन, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग मैनेजमेंट. दूसरी स्टेज में नेटफ्लिक्स ‘नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (NFDC) के साथ मिलकर काम करेगा. वे प्रधानमंत्री के एक्सेसिबिलिटी एजेंडा के तहत बनाई गई नई नौकरियों के लिए टैलेंट पाइपलाइन तैयार करेंगे. उन्हें ऑडियो डिस्क्रिप्शन राइटर और वॉयस आर्टिस्ट के तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि फिल्मों और सीरीज को देखने और सुनने में अक्षम दर्शकों के लिए सुलभ बनाया जा सके.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 06, 2026, 00:03 IST



