Sirohi News: बारिश में खिल उठता है सदका भवानी पॉइंट, गुफा मंदिर, झरना और कुंड बनते हैं पर्यटकों की पहली पसंद

Last Updated:August 05, 2026, 07:21 IST
Sirohi News: अरावली की खूबसूरत वादियों में बसा सदका भवानी पॉइंट माउंट आबू का एक अनदेखा धार्मिक और प्राकृतिक स्थल है. प्राचीन गुफा में विराजमान मां सदका भवानी के दर्शन के साथ यहां बारिश के मौसम में झरने, प्राकृतिक कुंड और मनमोहक नजारे पर्यटकों व प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं. ढाई घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद पहुंचने वाला यह स्थान आस्था, रोमांच और प्रकृति का अनोखा संगम है.
सिरोही. राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन आबूराज में अरावली की वादियों के बीच ऐसे कई सुंदर झरने और पिकनिक स्पॉट है, जहां बारिश में घूमने के लिए दूर दराज से लोग यहां आते है. ऐसी ही एक जगह है सदका भवानी पॉइंट. यहां एक प्राचीन गुफा में मां सदका भवानी का प्राचीन मंदिर है. साथ ही बारिश के समय में पास में एक सुंदर झरना और प्राकृतिक कुंड भी आकर्षण का केंद्र रहता है. इस धार्मिक स्थल पर भक्तों के साथ ट्रेकर्स और नेचर लवर्स भी पहुंचते हैं. स्थानीय रहवासी और ट्रैवल गाइड चिंटू यादव ने बताया कि ये मंदिर माउंट आबू में अरावली की पहाड़ियों के बीच बना एक सुंदर स्थान है. यहां बहुत कम लोग ही आते है, क्योंकि यहां पहुंचने के लिए आपको करीब ढाई घंटे की चढ़ाई करनी होती है.
इस स्थान तक पहुंचने के पिए आपको रेवदर के निकट गुलाबगंज से चढ़ाई शुरू करनी होती है. रास्ते में कई सीढियां और कच्चे रास्ते से होकर आप यहां पहुंच सकते हैं. इस स्थान पर अकेले आने से बचना चाहिए, क्योंकि जंगल क्षेत्र होने से भालू और अन्य जंगली जानवरों का खतरा रहता है. जिन लोगों को सांस की दिक्कत होती है या चलने में परेशानी होती है, उन्हे यहां आने से बचना चाहिए. यहां आपको प्रकृति के बीच सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे.
अर्बुदा देवी का स्वरूप है सदका भवानीयहां पहड़ी पर बनी कई वर्षों पुरानी गुफा में सदका भवानी माता का प्राचीन मंदिर है. मान्यता है कि यहां विराजमान सदका भवानी माउंट आबू के अर्बुदा देवी (अधर देवी) का ही स्वरूप है. माता जी की मूर्ति, इस प्राचीन गुफा में ही विराजमान है. इस गुफा में चारों तरफ से प्राकृतिक रूप से ठंडे पानी की धारा बहती रहती है. जिससे इस जगह का तापमान भी ठंडा रहता है. मंदिर तक लंबी यात्रा के बाद यहां प्राकृतिक झरने और जलकुंड के साथ सुंदर नजारों का आनंद लेने के लिए आते हैं. इस जगह पर प्रकृति के करीब सुकून का एहसास होता है. इस वजह से लंबा पैदल रास्ता होने के बावजूद काफी लोग इस स्थान पर पहुंचते हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 07:21 IST



