Sports

Rishabh Pant Net Worth: ऋषभ पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे इतनी संपत्ति बनाई? उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर की इनकम का A टू Z

होमखेलक्रिकेट

पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे संपत्ति बनाई? UK के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Last Updated:August 06, 2026, 08:46 IST

Rishabh Pant Net Worth: बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कहानी किसी मिसाल से कम नहीं है. उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 150 करोड़ के आसपास मानी जाती है. चलिए समझते हैं वह कहां-कहां से कितनी कमाई करते हैं?पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे संपत्ति बनाई? UK के सबसे बड़े टैक्सपेयरZoomऋषभ पंत की नेटवर्थ

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बनकर सुर्खियों में हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2025-26 वित्तिय वर्ष में 23 करोड़ 84 लाख रुपये का भारी भरकम इनकम टैक्स चुकाया है. ऋषभ पंत की कहानी किसी अजूबे से कम नहीं है. सिर्फ 10 साल के भीतर इस खब्बू बल्लेबाज ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. किसने सोचा था कि कभी गुरुद्वारे में लंगर खाकर प्रैक्टिस में जाने वाले इस खिलाड़ी पर एक दिन पैसों की बरसात होगी.

कहां-कहां से कितना कमाते हैं पंत?अब जब ऋषभ पंत 23.84 करोड़ रुपये का सिर्फ इनकम टैक्स चुका रहे हैं तो वाजिब है कि उनकी कमाई इससे कहीं ज्यादा होगी. चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि हरिद्वारा में पैदा हुए और रूड़की के रहने वाले ऋषभ पंत कहां-कहां से कितना कमाते हैं, जो आज उत्तराखंड के सबसे बड़े इनकम टैक्स पेयर बन गए.

आईपीएल सैलरी 27 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड भी प्लेयर तीन करोड़ रुपये सालाना
भारतीय टीम के लिए मैच फीस 15 लाख रुपये प्रति टेस्ट, छह लाख प्रति वनडे
ब्रांड शूट फीस तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये प्रति दिन
4.5-4.75 करोड़ रुपये दो दिन के इवेंट के लिए
ब्रांड एंडोर्समेंट 8-15 करोड़ रुपये सालाना (एडिडास, ड्रीम 11, बोट, JSW आदि)
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक पर करोड़ों फॉलोअर्स और इंगेजमेंट से कमाई
स्पॉन्सर्ड पोस्ट, पेड कॉलेब्रेशन, डिजिटल कैम्पेन

150 करोड़ के आसपास ऋषभ पंत की नेटवर्थकई फाइनेंशियल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की नेटवर्थ 120-150 करोड़ के आसपास है. वैसे तो इस बारे में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं, लेकिन इस क्रिकेटर की मैच फीस, आईपीएल और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के बारे में तो दुनिया जानती है. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें खरीदा था. लखनऊ के लिए इसी मोटी सैलरी पर ऋषभ ने दो सीजन खेला. इसके अलावा वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ‘बी’ के प्लेयर हैं, जिसके लिए सालाना तीन करोड़ मिलते हैं. मैच फीस अलग से. ऋषभ पंत के कई नेशनल-इंटरनेशनल कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं. उनके विज्ञापन से सालाना 8-15 करोड़ रुपये बन जाते हैं.

ऋषभ पंत करोड़ों के घर में रहते हैं.

कई घर और लक्जरी कारों के मालिक हैं पंतराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और रूड़की में ऋषभ पंत का आलीशन घर है, जिनकी कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा पंत के पास 1.32 करोड़ रुपये की ऑडी A8 है. करीब 2 करोड़ रुपये की फोर्ड मस्टैंग है. एक मर्सिडीज-बेंज GLE है उसकी कीमत करीब 2 करोड़ है. इस क्रिकेटर के पास वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की एक टीम का मालिकाना हक भी है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 06, 2026, 08:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj