लॉक अप 2 के फिनाले में प्रिंस नरूला ने उड़ाई शिवांगी-हर्षद की खिल्ली, रितेश और फराह ने भी जमकर लगाए ठहाके

Last Updated:August 06, 2026, 09:55 IST
Prince Narula on Shivangi and Harshad: लॉकअप 2 की विनर श्रेया कालरा बन चुकी हैं.ये शो अब खत्म हो चुका है, लेकिन अब इसकी एक क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रही है. दरअसल शो के अंदर भी हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा बातें हुई हैं, वहीं अब शो खत्म होने के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वायरल क्लिप में प्रिंस नरूला दोनों को निब्बा-निब्बी कहते दिखाई दे रहे हैं, वहीं रितेश और फराह हंसते नजर आए. चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला.
Prince Narula Mocks Shivangi and Harshad: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2: सज या सजा’ आखिरकार खत्म हो गया है. इसके ग्रैंड फिनाले ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई. पूरे सीजन में कॉन्ट्रोवर्सी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिला, लेकिन फिनाले वाले दिन की बात ही कुछ अलग थी. शो की विनर श्रेया कालरा बनीं, जिन्होंने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को कड़े मुकाबले में हराकर यह चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
फिनाले के खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, जिनमें रियलिटी शोज के किंग प्रिंस नरुला भी पहुंचे थे. प्रिंस जब मंच पर आए, तो उन्होंने अपनी तीखी बयानबाजी से माहौल में हंसी के ठहाके लगा दिए.
प्रिंस ने उड़ाया शिवांगी-हर्षद का मजाक
फिनाले में पहुंचे प्रिंस नरुला ने बातों ही बातों में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच के खास रिश्ते पर तंज कस दिया. प्रिंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें आज तक शिवांगी और हर्षद की इक्वेशन समझ ही नहीं आई. उन्होंने दोनों के बॉन्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहने को तो ये दोनों एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं, लेकिन जब हाल ही में हर्षद शो से एलिमिनेट हो रहे थे, तो शिवांगी का रिएक्शन कुछ अलग ही था.
ड्रामे पर जमकर लगे ठहाके
प्रिंस ने उस लम्हे को याद दिलाते हुए शिवांगी से कहा- हर्षद के जाने के वक्त उन्होंने कहा था कि ये मेरी आखिरी क्लिप्स हैं, ये तुम रख लो, जिसके जवाब में हर्षद ने अपना रुमाल शिवांगी को थमा दिया था.ये ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई बॉर्डर पर जंग लड़ने जा रहै है. मतलब ये कोन करता है भाई? इतने में ही वहां मौदूज सभी लोग हंसने लगे. इतना ही नहीं शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान भी खुद को रोक नहीं पाए, इस दौरान वो दोनों भी काफी ज्यादा हंसते दिखाई दिए. वहीं प्रिंस आगे बोलते हैं कि ये रियल लाइफ में नहीं होता. वो एक्शन से ऐसे लगता है ये निब्बा-निब्बी वाला प्यार चल रहा है.
View this post on Instagram



