PMAY Urban 2.0 Rajasthan | राजस्थान में 6,139 नए पीएम आवास स्वीकृत, 153.47 करोड़ मंजूर

Last Updated:August 06, 2026, 13:24 IST
PMAY Urban 2.0 Rajasthan: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई SLSMC की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राजस्थान में 6,139 नए आवासों को मंजूरी दी गई है. इनके लिए 153.47 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से करीब 61 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी होंगे. प्रति लाभार्थी 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
ख़बरें फटाफट
PMAY Urban 2.0 Rajasthan: राजस्थान में 6,139 नए पीएम आवास स्वीकृत, 153.47 करोड़ मंजूर
PMAY Urban 2.0 Rajasthan: राजस्थान में बेघर और जरूरतमंद शहरी परिवारों को अपना पक्का मकान मुहैया कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (SLSMC) की बैठक में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0’ के अंतर्गत 6,139 नए बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) आवासों को हरी झंडी दे दी गई है. इन नए मकानों के निर्माण के लिए 153.47 करोड़ रुपये की कुल सरकारी आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है.
सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर किया जाए. उन्होंने कहा कि पात्र शहरी परिवारों को समय पर अपना घर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकता है. मुख्य सचिव ने स्वायत्त शासन विभाग और नगरीय निकायों को निर्देश दिया कि बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) और अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP) की बेस्ट प्रैक्टिसेज को सभी निकायों में लागू करें ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभ मिले.
लाभार्थियों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये, 61 करोड़ की पहली किस्त जल्दमुख्य सचिव ने योजना के वित्तीय ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है. नवीन स्वीकृत 6,139 आवासों के निर्माण को गति देने के लिए प्रथम किस्त के रूप में जल्द ही लगभग 61 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की जाएगी. इसके अतिरिक्त बैठक में PMAY-U 1.0 के तहत जिन 6,593 आवासों का निर्माण शुरू नहीं हो सका था, उन पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की नीतिगत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में प्रशासनिक अमले की उच्च स्तरीय मौजूदगीशासन सचिवालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में राज्य प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (नगरीय विकास एवं आवासन) आलोक गुप्ता, शासन सचिव (स्वायत्त शासन विभाग) रवि जैन, रुडसिको के कार्यकारी निदेशक एवं मिशन निदेशक (PMAY-U) के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED), राजस्व, वित्त, ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी, मुख्य नगर नियोजक और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के संयोजक शामिल थे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 13:24 IST



