Rajasthan

मानसून सत्र से पहले होगी भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक, OBC आयोग की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

Last Updated:August 06, 2026, 17:31 IST

Rajasthan Bhajanlal Government Cabinet Meeting : राजस्थान में मानसून सत्र से पहले भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में OBC आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा संभव है. यह मीटिंग शाम 4 बजे CM कार्यालय पर होना प्रस्तावित है. सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है

ख़बरें फटाफट

मानसून सत्र से पहले भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक, OBC आयोग की रिपोर्ट पर नजरेंZoomCMO में शाम 4 बजे कैबिनेट और 4.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक. कई अहम प्रस्तावों और विधानसभा सत्र की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

जयपुर. राजस्थान में मानसून सत्र शुरू होने से पहले भजनलाल सरकार गुरुवार को अहम कैबिनेट बैठक करने जा रही है. सरकार की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति के साथ कई नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग यानी OBC आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई फैसला या अनुमोदन सामने आता है.

मुख्यमंत्री कार्यालय में शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है. इसके बाद शाम 4.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. सरकार की ओर से मंत्रियों को बैठक का एजेंडा भेजा जा रहा है. माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर भी लग सकती है.

मानसून सत्र की रणनीति पर रहेगा फोकसमानसून सत्र से ठीक पहले होने वाली इस बैठक को सरकार की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. विधानसभा में किन विधेयकों को पेश किया जाएगा, किन मुद्दों पर सरकार का रुख रहेगा और विपक्ष के सवालों का जवाब किस तरह तैयार किया जाएगा, इन सभी पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है. यही वजह है कि इस बैठक को सरकार की रणनीतिक बैठक माना जा रहा है.

कई नीतिगत फैसलों पर लग सकती है मुहरसूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है. हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक एजेंडे की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. ऐसे में कई प्रस्तावों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है.

OBC आयोग की रिपोर्ट पर भी बनी हुई हैं नजरेंइस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा OBC आयोग की रिपोर्ट को लेकर है. सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट के अनुमोदन पर भी विचार हो सकता है. यदि ऐसा होता है तो निकाय और पंचायत चुनावों से पहले आरक्षण प्रक्रिया को लेकर आगे का रास्ता साफ हो सकता है. हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा.

बैठक के बाद साफ होगी तस्वीरराजनीतिक जानकारों का कहना है कि मानसून सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठकें हमेशा महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इन्हीं बैठकों में सरकार अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देती है. कई बार ऐसे ही मौकों पर बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों को भी मंजूरी मिलती है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 17:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj