Rajasthan

JEE-NEET नहीं हुआ तो क्या करें? शिक्षा समागम-2026 बताएगा करियर का प्लान-B

Last Updated:August 06, 2026, 15:19 IST

Sikar News : सीकर में 23 अगस्त को ‘शिक्षा समागम-2026’ एजुकेशन फेस्ट होगा. इसमें 20 से अधिक यूनिवर्सिटी और कॉलेज भाग लेंगे. एंट्री फ्री है, करियर काउंसलिंग और स्कॉलरशिप की जानकारी मिलेगी. इस एजुकेशन एवं करियर फेयर में 10वीं, 11वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स, ड्रॉपर्स तथा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स सब्जेट्स के लिए अलग-अलग करियर गाइडलाइन और काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

सीकर. शिक्षा नगरी सीकर में पहली बार एजुकेशन फेस्ट का आयोजन होने जा रहा है. इस फेस्ट में केवल सीकर ही बल्कि राजस्थान सहित देश की नामी 20 से अधिक यूनिवर्सिटी और कॉलेज भाग लेंगी. इसके अलावा जेईई और नीट की कोचिंग के साथ सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली टॉप कोचिंग भी इस एजुकेशन फेस्ट में शामिल होंगी. इस फेस्ट का नाम “शिक्षा समागम-2026” रखा गया है. यह आयोजन 23 अगस्त को होगा. इस पूरे एजुकेशन फेस्ट का आयोजन कैंपस सेवा द्वारा किया जा रहा है. आयोजनकर्ता राकेश सैनी ने बताया कि यह आयोजन सीकर का अब तक का सबसे बड़ा एजुकेशन एवं करियर फेयर होगा.

उन्होंने बताया कि इस एजुकेशन एवं करियर फेयर में कॉलेज स्टूडेंट्स को हाई एजुकेशन, करियर और एडमिशन से रिलेटेड सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. टीम के सदस्य राजेन्द्र सैनी और अजय सैनी ने बताया कि “शिक्षा समागम-2026” का आयोजन 23 अगस्त (रविवार) को पीपराली रोड स्थित मिलन मैरिज गार्डन में होगा. यह एजुकेशन एवं करियर फेयर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. खास बात ये है कि इसमें आने के लिए स्टूडेंट्स के लिए कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है, यानी इस एजुकेशन एवं करियर फेयर मे एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी. इसमें स्टूडेंट्स के साथ साथ पेरेंट्स भी शामिल हो सकते हैं.

कौन-कौन से खास आयोजन होंगे राकेश सैनी ने बताया कि एजुकेशन एवं करियर फेयर “शिक्षा समागम-2026” में स्टूडेंट्स को टॉप यूनिवर्सिटी, कॉलेज और कोचिंगो द्वारा बिल्कुल फ्री में करियर काउंसलिंग की टिप्स दी जाएगी. इसके अलावा स्कॉलरशिप एवं एडमिशन से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी. वहीं, देश की टॉप यूनिवर्सिटीयो द्वारा स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स से टॉक टू टॉक प्रोग्राम का भी आयोजन होगा. वहीं, मोटिवेशनल सेशन, स्टैंड-अप कॉमेडी, फन एंड कल्चरल एक्टिविटीज का भी आयोजन होगा. इस फेयर की सबसे खास बात ये रहेगी कि इसमें पेरेंट्स और स्टूडेंट के आने जाने का खर्चा भी आयोजन समिति द्वारा उठाया जाएगा.

स्टूडेंट्स को अवार्ड भी मिलेंगेइस एजुकेशन एवं करियर फेयर में 10वीं, 11वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स, ड्रॉपर्स तथा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स सब्जेट्स के लिए अलग-अलग करियर गाइडलाइन और काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी. वे अपना कैरियर किस फील्ड में बनाना चाहते हैं और किस फील्ड में रुचि रखते हैं सीधे एक्सपर्ट से राय ले सकेंगे. साथ ही शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले स्टूडेंट्स का यहां सम्मान भी किया जाएगा. राकेश कुमार सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सही सही समय पर सही करियर गाइडलाइन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर विकल्प चुन सकें.

लाइफ में ऑप्शन B लेकर चलने वाले स्टूडेंट्स को मौका राकेश सैनी ने बताया कि शिक्षा नगरी सीकर जेईई और नीट स्टूडेंट का हब है. यहां 16 से अधिक राज्यों से हजारों स्टूडेंट हर साल आते हैं. लेकिन सभी का जेईई और नीट में सिलेक्शन नहीं हो पता है. ऐसे में अगर उनका सिलेक्शन नहीं होता है तो वह आगे क्या करें और लाइफ में ऑप्शन बी क्या सकता है. इसकी संपूर्ण जानकारी शिक्षा समागम-2026 में स्टूडेंट बिल्कुल फ्री में ले सकेंगे.

आने और जाने की सुविधा रहेगी फ्री राकेश सैनी ने बताया कि अगर कोई भी स्टूडेंट और पेरेंट्स इस फेस्टिवल में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा. स्टूडेंट कैंपस सेवा की आधिकारिक वेबसाइट, गूगल फॉर्म और कर कोड के माध्यम से बिल्कुल फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके अलावा पेरेंट्स और स्टूडेंट के सीकर में आने और जाने की सुविधा भी बिल्कुल फ्री में रहेगी. स्टूडेंट को एक ऐप दिया जाएगा, जिसमें वे अपनी लोकेशन डालते ही वहां उनको बाइक या कार लेने के लिए पहुंच जाएगी और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ देगी. कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे जहां जाना चाहते हैं वहां फिर से फिर बाइक या कार अपनी लोकेशन पर छोड़ देगी. यह सुविधा भी बिल्कुल फ्री रहेगी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 15:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj