Rajasthan

शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद खत्म हुआ जयपुर का धरना, 8 साल से तबादलों की मांग पर अड़े शिक्षक माने

Last Updated:August 06, 2026, 20:19 IST

Jaipur Teacher Protest : जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का धरना खत्म. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन समाप्त किया. नई ट्रांसफर पॉलिसी के बाद होंगे तबादले, सितंबर में प्रमोशन की तैयारी. शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद सभी तबादले उसी के अनुसार होंगे. शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला और ब्लॉक चुनने का विकल्प मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद खत्म हुआ धरना, किन बातों पर मान गए शिक्षक?Zoomशहीद स्मारक पर चल रहा प्रदर्शन समाप्त. ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर तबादले करने का भरोसा, सितंबर में प्रमोशन पर भी सरकार का बड़ा संकेत

जयपुर. तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहा धरना आखिरकार खत्म हो गया. पूरे दिन चले घटनाक्रम के बाद सरकार और शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बनी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया. कई दिनों से तबादलों की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बातचीत के जरिए खत्म होने से हजारों शिक्षकों को राहत की उम्मीद बंधी है.

धरना खत्म होने से पहले शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के साथ दो दौर की बातचीत की. सबसे पहले दोपहर करीब एक बजे प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद संघर्ष समिति के पदाधिकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिले. इसी बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों और प्रमोशन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

वार्ता में बनी सहमतिशिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि तृतीय श्रेणी के शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि इन्हीं शिक्षकों के प्रयासों से पांच साल बाद सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है. सरकार उनकी समस्याओं से पूरी तरह परिचित है और आगे भी संवेदनशील तरीके से फैसले लेगी. मंत्री ने यह भी कहा कि पहले भी भाजपा सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किए थे और आगे भी स्थानांतरण किए जाएंगे. हालांकि इस बार तबादले नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद ही किए जाएंगे.

ट्रांसफर पॉलिसी में मिलेगी पसंद का विकल्पवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद सभी तबादले उसी के अनुसार होंगे. शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला और ब्लॉक चुनने का विकल्प मिलेगा ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे और किसी के साथ भेदभाव की स्थिति न बने. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में दिव्यांग शिक्षकों, विधवा, एकल महिला और गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी.

सितंबर में प्रमोशन की भी तैयारीबैठक में केवल तबादलों पर ही नहीं बल्कि प्रमोशन पर भी चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगले महीने सितंबर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी. इसके लिए सरकार पहले से तैयारी कर रही है. मई 2026 में ही सभी जिलों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि आदेश मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जा सके. सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में आवश्यक कार्रवाई भी इसी उद्देश्य से आगे बढ़ाई जा रही है ताकि तृतीय श्रेणी शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति का लाभ मिल सके.

इन प्रतिनिधियों ने की सरकार से वार्ताशिक्षा मंत्री से हुई बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से महेश कुमार सैनी, महिपाल दूत, सूरज भान सिंह, निर्मला मीना और सरिता चौधरी शामिल रहे. वार्ता के बाद संघर्ष समिति ने धरना समाप्त करने का ऐलान किया. अब शिक्षकों की नजर सरकार के अगले कदम पर है. आंदोलन भले खत्म हो गया हो, लेकिन शिक्षक चाहते हैं कि ट्रांसफर पॉलिसी जल्द लागू हो और लंबे समय से रुकी स्थानांतरण प्रक्रिया वास्तव में शुरू हो जाए.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 20:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj