जयपुर में ऐशो-आराम और शराब पार्टियों के लिए बुआ की हत्या, भतीजी और प्रेमी गिरफ्तार, 4 लाख के गहने बरामद

Last Updated:August 06, 2026, 14:39 IST
Jaipur Crime News: जयपुर के सांभर में ऐशो-आराम और शराब पार्टियों का खर्च उठाने के लिए 40 वर्षीय ललिता ने अपने प्रेमी बबलू मीणा के साथ मिलकर अपनी 65 वर्षीय बुआ कमला देवी की हत्या कर लूटपाट की. 30 जुलाई को शव मिलने के बाद दामाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में बुआ की हत्या कर गहने लूटने वाली भतीजी और प्रेमी गिरफ्तार, शराब पार्टियों के लिए की वारदात
Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ऐशो-आराम की जिंदगी जीने और शराब पार्टियों का खर्च उठाने के लिए एक 40 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 65 वर्षीय बुआ की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भतीजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका कमला देवी जयपुर के सांभर इलाके की रहने वाली थीं. गत 30 जुलाई को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर पाया गया था. मृतका के दामाद प्रकाश नारायण शर्मा ने सांभर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और नकदी भी गायब है.
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुली पोलमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान शक की सुई मृतका की भतीजी ललिता (40) की ओर घूमी. पुलिस ने जब ललिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. ललिता कुचामन की रहने वाली है.
रेकी कर रात में दिया वारदात को अंजाम, प्रेमी भी गिरफ्तारललिता की निशानदेही पर पुलिस ने उसके 26 वर्षीय प्रेमी बबलू मीणा (निवासी सीकर) को भी दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने वारदात से पहले पूरे घर की रेकी की थी और फिर मौका पाकर रात के समय हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक पूरे करने, लग्जरी लाइफ जीने और शराब पार्टियों के खर्च के लिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.
4 लाख रुपये के गहने और सामान बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद कर लिए हैं. बरामद किए गए सामान में दो सोने के कंगन, सोने के टॉप्स, नथ, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के, बिछुए और चांदी का स्क्रैप शामिल है. पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 14:37 IST



