‘धुरंधर’ की ‘पीक डिटेलिंग’ पर खर्च हुए ₹10 करोड़, बने मीम, आर. माधवन ने किया बड़ा खुलासा

Last Updated:August 07, 2026, 13:10 IST
‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘पीक डिटेलिंग’ मीम्स के पीछे की असली कहानी अब सामने आई है. आर. माधवन ने खुलासा किया है कि निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की बारीकियों को परफेक्ट बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे. माधवन ने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी यह फैसला हैरान करने वाला लगा था, लेकिन फिल्म की ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शक हर छोटी डिटेल पर ध्यान देते हैं.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन फिल्मों से ज्यादा चर्चा एक शब्द की हुई ‘पीक डिटेलिंग’. सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर हजारों मीम्स बने और फैंस ने निर्देशक आदित्य धर की बारीकियों की जमकर तारीफ की. अब इस वायरल ट्रेंड को लेकर फिल्म में ‘अजय सान्याल’ भूमिका निभाने वाले आर. माधवन ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया. उन्होंने बताया कि इस ‘पीक डिटेलिंग’ के पीछे करोड़ों रुपये का अतिरिक्त खर्च किया गया था और यही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बन गई.
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ रिकॉर्डतोड़ कमाई की, बल्कि फिल्म से जुड़ा एक शब्द ‘पीक डिटेलिंग’ भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड बन गया. हर तरफ मीम्स बनने लगे और लोग आदित्य धर की बारीकियों पर ध्यान देने की तारीफ करने लगे. हाल ही में ग्लूट को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया.
आर. माधवन ने बताया कि फिल्म की लंबाई करीब आठ घंटे की थी और आदित्य धर हर छोटे से छोटे सीन को अपनी कल्पना के मुताबिक परफेक्ट बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग से पहले कोई उनसे कहता कि सिर्फ बारीकियों पर ध्यान देने के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे तो शायद वह भी यही कहते कि यह पागलपन है. फाइल फोटो.
Add as Preferred Source on Google
उन्होंने आगे कहा कि लोग कहते कि इतनी डिटेल कौन देखेगा? किसी की नजर ही नहीं जाएगा. सच कहूं तो मैं भी यही सोचता. लेकिन फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शक हर छोटी चीज नोटिस करते हैं. फाइल फोटो.
एक्टर ने आगे कहा कि ‘धुरंधर’ की कामयाबी ने उनकी सोच को और मजबूत किया. उनके मुताबिक, इस फिल्म ने यह साबित किया कि आज के दर्शक पहले से कहीं ज्यादा समझदार हैं और अब कहानी सुनाने वालों को अपनी सोच और प्रस्तुति के स्तर को दर्शकों के बराबर लाना होगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता ने उनके विश्वास को और पुख्ता किया है. फाइल फोटो.
फिल्म रिलीज होने के बाद ‘Peak Detailing by Aditya Dhar’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. हजारों मीम्स बने और फैंस ने फिल्म के हर फ्रेम में छिपी बारीकियों की चर्चा की. खास बात यह रही कि खुद आदित्य धर ने भी इन मीम्स का स्वागत किया. उन्होंने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों का धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें ये मीम्स देखकर काफी मजा आया.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. पहले भाग ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके साथ ही दूसरा भाग भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गया. फाइल फोटो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 07, 2026, 13:10 IST



