Tech

Samsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक! जानें कब आ सकता है नया फ्लैगशिप फोन, 12GB रैम मिलने का हिंट

Powered by :

Last Updated:August 02, 2026, 08:43 IST

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च से पहले लीक हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 50MP कैमरा, Exynos 2500 प्रोसेसर, 12GB RAM, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और Android 17 मिल सकता है. जानें संभावित लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत.

ख़बरें फटाफट

Samsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक! जानें कब आ सकता है नया फ्लैगशिप फोनZoomSamsung Galaxy S26 FE के फीचर्स हुए लीक, क्या इस बार मिलेगा बड़ा अपग्रेड?. SAMSUNG GALAXY s25 fe

सैमसंग जल्द ही अपना नया Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले फोन के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भी फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जबकि प्रोसेसर को अपग्रेड किया जा सकता है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26 FE का इंटरनल कोडनेम ‘r14’ है. इससे पहले Galaxy S25 FE का कोडनेम ‘r13’ और Galaxy S24 FE का ‘r12’ था. रिपोर्ट में कहा गया है कि नया फोन पिछले मॉडल की तरह ही कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है.

कैमरा

लीक के मुताबिक फोन में मिल सकते हैं:

50MP प्राइमरी कैमरा (सैमसंग ISOCELL S5KGN3 सेंसर)
8MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ)
12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
12MP फ्रंट कैमरा
रिपोर्ट के मुताबिक, 12MP कैमरे के लिए सैमसंग GalaxyCore GC12A2 या Sony IMX825 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है.

संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. फोन Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है. यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित One UI के साथ लॉन्च हो सकता है.

पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. हालांकि, Samsung ने अभी इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कब हो सकता है लॉन्च?

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग 1 सितंबर को Galaxy S26 FE लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कितनी हो सकती है कीमतGalaxy S26 FE की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है. हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S26 के बेस वेरिएंट (128GB) की कीमत यूरोप में EUR 749 (करीब ₹82,000) हो सकती है.

ध्यान रखें कि सैमसंग ने अभी Galaxy S26 FE के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. इसलिए फिलहाल इन सभी जानकारियों को फाइनल नहीं माना जा सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 02, 2026, 08:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj