Rajasthan

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बारिश के भरे पानी में ओवर स्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक और युवती की मौत

Last Updated:August 07, 2026, 14:28 IST

Jaipur-Ajmer Highway Accident News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का कारण स्कॉर्पियो की तेज स्पीड और सड़क पर भरा पानी माना जा रहा है. हादसे के शिकार हुए लोग जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान बगरू के पास यह हादसा हो गया.Amazon Prime DayTop Deals Insideहाईवे पर बारिश के पानी में बेकाबू हुई स्कोर्पियो, युवक और युवती की मौतZoomबताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो ने तीन चार पलटी खाई.

जयपुर. जयपुर-अजमेर हाईवे पर गुरुवार देर रात को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ओवर स्पीड स्कॉर्पियो पलटी खा गई. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी घायल हो गया. पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि हाईवे पर बारिश के भरे पानी में ओवर स्पीड स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई. मौके पर पहुंची बगरू थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को वहां से उठवाकर बगरू सीएससी की मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

बगरू पुलिस के अनुसार हादसे में श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) की मौत हो गई. उनका एक साथी के गंभीर घायल होने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. घटनाक्रम के मुताबिक ये तीनों लोग देर रात स्कॉर्पियों में सवार होकर जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहे थे. उस समय बगरू में बड़ के बालाजी के पास रोड पर बारिश का पानी भरा हुआ था.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बाहर निकालामाना जा रहा है कि ओवर स्पीड स्कॉर्पियो के पानी में जाते ही पानी उछलकर फ्रंट शीशे पर आया. कुछ नहीं दिखने के दौरान चालक की ओर से ब्रेक लगाने पर ओवर स्पीड के कारण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. उसके बाद वह दो-तीन पलटी खा गई. हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई. राहगीरों ने बाद में इसकी सूचना बगरू थाना पुलिस को दी. इस पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने डिवाइडर की रेलिंग पर पड़ी स्कॉर्पियो में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला.

डॉक्टर्स ने अमन मान और रेवती को मृत घोषित कर दियापुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टर्स ने अमन मान और रेवती को मृत घोषित कर दिया. वे दोनों फ्रंट सीट पर बैठे थे. उनके घायल साथी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई. बाद में पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया. शवों का आज पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी को थाना परिसर में खड़ा करवाया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 14:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj