रिश्वत नहीं दी तो झूठे केस में फंसाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर टोंक में 6 पुलिसकर्मियों पर FIR

Last Updated:August 08, 2026, 11:37 IST
Tonk Police Personnel FIR Case: टोंक जिले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर होने के बाद चर्चा का विषय बन गया हे. टोडारायसिंह क्षेत्र के टोरडी निवासी मोहित जैन ने इस्तगासे के जरिए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. न्यायालय के आदेश के बाद तत्कालीन थानाधिकारी हरीराम जाजुंदा, हेड कांस्टेबल रंगलाल गुर्जर, कांस्टेबल नंदकिशोर और कालूराम, एएसआई महावीर बराला और होमगार्ड रामनारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायत का संबंध 15 अगस्त 2025 को पुलिस द्वारा डंपर जब्त किए जाने की कार्रवाई से बताया गया है. अब मालपुरा सीओ आशीष प्रजापत पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों, डंपर जब्ती और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों की पड़ताल की जाएगी.
ख़बरें फटाफट
टोंक जिले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज
टोंक. राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. टोरडी निवासी मोहित जैन की ओर से न्यायालय में पेश किए गए इस्तगासे के बाद पुलिस ने तत्कालीन थानाधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईआर में तत्कालीन थानाधिकारी हरीराम जाजुंदा, हेड कांस्टेबल रंगलाल गुर्जर, कांस्टेबल नंदकिशोर और कालूराम, एएसआई महावीर बराला तथा होमगार्ड रामनारायण को नामजद किया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रिश्वत की मांग की और रकम नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाया गया.
मामले की जड़ 15 अगस्त 2025 को पुलिस की ओर से एक डंपर जब्त किए जाने से जुड़ी बताई जा रही है. शिकायतकर्ता ने इसी मामले को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. न्यायालय के इस्तगासे के बाद एफआईआर दर्ज होने से अब पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा में है. फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच मालपुरा सीओ आशीष प्रजापत को सौंपी गई है. जांच अधिकारी शिकायत में लगाए गए आरोपों, डंपर जब्ती की कार्रवाई और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका से जुड़े पहलुओं की पड़ताल करेंगे. जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
डंपर जब्ती के बाद शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता मोहित जैन ने अनुसार 15 अगस्त 2025 को टोडारायसिंह पुलिस ने एक डंपर जब्त किया था. इसके बाद पुलिस से बीच विवाद की स्थिति बनी. मोहित जैन ने न्यायालय में दिए इस्तगासे में आरोप लगाया कि डंपर से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की ओर से रिश्वत की मांग की गई. आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. मामले में तत्कालीन टोडारायसिंह थानाधिकारी हरीराम जाजुंदा को मुख्य रूप से नामजद किया गया है. इसके अलावा हेड कांस्टेबल रंगलाल गुर्जर, कांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल कालूराम, एएसआई महावीर बराला और होमगार्ड रामनारायण को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. न्यायालय में इस्तगासा पेश होने के बाद संबंधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई.
मालपुरा सीओ कर रहे हैं जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मालपुरा सीओ आशीष प्रजापत को सौंपी गई है. जांच अधिकारी अब एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पड़ताल करेंगे. डंपर जब्ती से जुड़े दस्तावेज, पुलिस कार्रवाई, संबंधित रिकॉर्ड और शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी. पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सबूत जुटाए जाएंगे. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है. अब सभी की नजर मालपुरा सीओ की जांच पर है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंFirst Published :
August 08, 2026, 11:37 IST



