National

तुम नहीं मारोगे तो मैं मार दूंगी… पति की हत्‍या के लिए प्रेमी को धमका रही थी पत्‍नी, अचानक लीक हो गई चैट

होमताजा खबरदेश

तुम नहीं मारोगे तो… पति की हत्‍या के लिए प्रेमी को धमका रही थी पत्‍नी, फिर

Last Updated:August 08, 2026, 23:48 IST

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में पति की हत्या की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्‍स ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की साजिश रचने का इल्‍जाम लगाया है. पत्नी के फोन में ऐसी चैट मिलीं, जिनमें हत्या को दुर्घटना का रूप देने की बात कही गई थी.Amazon Prime DayTop Deals Insideतुम नहीं मारोगे तो... पति की हत्‍या के लिए प्रेमी को धमका रही थी पत्‍नी, फिरZoomपत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्‍या की साजिश. (एआई इमेज)

Telangana Wife Husband Murder Conspiracy: तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पति का दावा है कि पत्नी और उसका प्रेमी उसे सड़क हादसे में मारने की योजना बना रहे थे, ताकि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा सके. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है.

यह पूरा मामला चिलकोडु गांव का है. यहां रहने वाले गाडे राजेश्वर राव की शादी साल 2016 में सूर्यापेट जिले के राघवपुरम गांव की भवानी से हुई थी. दोनों की दो बेटियां हैं. राजेश्वर राव खम्मम के एक निजी अस्पताल थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को एक कुरियर डिलीवरी एजेंट सैदुलु के साथ देखा. इसके बाद उन्हें दोनों के रिश्ते पर शक हुआ. राव का आरोप है कि इसी घटना के बाद उन्होंने पत्नी के मोबाइल फोन की जांच की. फोन में उन्हें पत्नी और सैदुलु के बीच व्‍हाट्सएप और इंस्‍टाग्राम पर हुई बातचीत मिली.

राव के आरोप के अनुसार, उनका दावा है कि इन चैट में उनकी हत्या को लेकर बातचीत की गई थी. 28 जुलाई को गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई. इसी दौरान मामला सुलझाने की कोशिश की गई. राव का कहना है कि पंचायत के बाद जब वह अपने भाई को पास के गांव से लाने जा रहे थे, तब सैदुलु ने उनका पीछा भी किया. उन्होंने किसी तरह सैदुलु से बचकर चिलकोडु गांव वापस पहुंचकर अपनी जान बचाई. राजेश्वर राव ने पुलिस को दी शिकायत के साथ व्‍हाट्सएप और इंस्‍टाग्राम चैट के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं.

उनका दावा है कि इन बातचीत में पत्नी भवानी और सैदुलु बीच उनकी हत्या को लेकर चर्चा हुई थी. एक बातचीत में भवानी ने सैदुलु से कहा था कि अगर वह उसके पति को मार देता है तो दोनों साथ रह सकते हैं. आरोप है कि घर के अंदर हत्या करने से बचने की बात भी चैट में हुई थी, ताकि शक पत्नी पर न जाए. राव का यह भी दावा है कि उनकी मौत को सड़क हादसे जैसा दिखाने की योजना बनाई गई थी. एक मैसेज में भवानी ने सैदुलु से कहा था कि अगर तुम मेरे पति को नहीं मारोगे तो मैं मार दूंगी.

राजेश्वर राव ने 1 अगस्त को डोर्नाकल पुलिस स्टेशन पहुंचकर पत्नी भवानी और सैदुलु के खिलाफ शिकायत दी थी. पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज दर्ज की और बाद में मामला खम्मम रूरल पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ेंFirst Published :

August 08, 2026, 23:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj