तालछापर में माइक फेंककर चले गए थे बेनीवाल, अब बोले- बच्चों की कोई गलती नहीं थी, माफी मांगी

Last Updated:August 10, 2026, 23:49 IST
Hanuman Beniwal Mike Throwing Incident : हनुमान बेनीवाल ने तालछापर घटना पर माफी मांगी, कहा बच्चों की गलती नहीं थी. उन्होंने दोबारा छापर जाने और हेलीकॉप्टर से उतरने का ऐलान किया. सरदारशहर की सभा में बेनीवाल ने खास तौर पर सामने बैठे बच्चों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय जो स्थिति बनी, उसमें सामने बैठे बच्चों की कोई गलती नहीं थी. तालछापर में माइक फेंकने की घटना पर हनुमान बेनीवाल में माफी मांगी
चूरू. तालछापर में सभा के दौरान नाराज होकर माइक मंच पर फेंककर कार्यक्रम से चले जाने के मामले में नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सफाई दी है. सरदारशहर में सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने तालछापर की घटना पर अफसोस जताया और कहा कि उस समय सामने बैठे बच्चों की इसमें कोई गलती नहीं थी. उन्होंने अपने व्यवहार के लिए बच्चों और लोगों से माफी भी मांगी.
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि तालछापर में हुआ कार्यक्रम ऐतिहासिक था. इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार नौजवान मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोग वहां कभी नहीं जुटे थे. बेनीवाल ने कहा कि छापर के लोग और वहां के युवा उन्हें बहुत प्यार करते हैं और कार्यक्रम के दौरान जो कुछ हुआ, उससे उन्हें भी दुख हुआ. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सुनना चाहते थे, लेकिन उस समय कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते उन्हें कार्यक्रम से जाना पड़ा. बेनीवाल की इस सफाई को तालछापर की घटना के बाद उनकी पहली बड़ी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
बच्चों की कोई गलती नहीं थी- बेनीवालसरदारशहर की सभा में बेनीवाल ने खास तौर पर सामने बैठे बच्चों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय जो स्थिति बनी, उसमें सामने बैठे बच्चों की कोई गलती नहीं थी. उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें भी अफसोस हुआ है. इसी के साथ उन्होंने वहां मौजूद लोगों और बच्चों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी.
गुस्सा करने को लेकर भी दी सफाईबेनीवाल ने बताया कि तालछापर की घटना के बाद कई लोगों ने उन्हें फोन किया था और गुस्सा नहीं करने की सलाह दी थी. इस पर उन्होंने कहा कि अगर गुस्सा छोड़ देंगे तो काम नहीं होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब गुस्सा वहीं आएगा, जहां उसकी जरूरत होगी.
दोबारा छापर जाने का ऐलानसभा के दौरान हनुमान बेनीवाल ने तालछापर दोबारा जाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि वह फिर से छापर जाएंगे और इस बार हेलीकॉप्टर से छापर में उतरेंगे. उनके इस बयान के बाद समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला.
क्या हुआ था तालछापर मेंदरअसल, तालछापर में आरएलपी के पार्टी कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया था. इसी दौरान हनुमान बेनीवाल संबोधन कर रहे थे. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं की ओर से लगातार शोर होने से वह नाराज हो गए थे. नाराजगी के बीच उन्होंने अपना संबोधन बीच में रोक दिया और माइक मंच पर फेंककर कार्यक्रम से चले गए. इसके बाद तालछापर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद उनके इस व्यवहार को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. अब सरदारशहर की सभा में बेनीवाल ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए अफसोस जताया है. बेनीवाल ने कहा कि छापर के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव है और वहां के युवा उन्हें काफी प्यार करते हैं. इसी वजह से उन्होंने दोबारा छापर जाने की बात कही. साथ ही बच्चों और लोगों से माफी मांगकर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि तालछापर की घटना को लेकर उन्हें खुद भी अफसोस है.
अब नजर दोबारा होने वाले कार्यक्रम परतालछापर की घटना के बाद अब बेनीवाल के दोबारा वहां जाने के ऐलान पर लोगों की नजर रहेगी. खास बात यह है कि उन्होंने इस बार हेलीकॉप्टर से छापर पहुंचने की बात कही है. ऐसे में उनके अगले दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 23:49 IST



