Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

होमखेलक्रिकेट

सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है!

Last Updated:August 10, 2026, 23:48 IST

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है.Amazon Prime DayTop Deals Insideसरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है!Zoomबैटिंग कोच ने पडिक्कल की जमकर की तारीफ.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेला गया अभ्यास मैच टीम की तैयारियों के लिहाज से नियमित अभ्यास से कहीं अधिक उपयोगी साबित हुआ. भारत ने इस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की. कोलंबो के ‘नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान’ पर खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने 207 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने इस मुकाबले से 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता किया.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए वीडियो में कोटक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अभ्यास मैच बहुत अच्छा और बेहद उपयोगी रहा. अगर आप चार दिन और अभ्यास करते तो भी मुझे नहीं लगता कि उसका उतना फायदा होता, जितना इस अभ्यास मैच से हुआ.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाजों ने अच्छी गति और लाइन-लेथ के साथ गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को भी मैच जैसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि गेंदबाजों को बल्लेबाजी का अवसर मिले और सभी गेंदबाजों को अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त गेंदबाजी भार मिल सके.’’

कोटक के अनुसार, कुल मिलाकर यह अभ्यास बेहद प्रभावी रहा. कोटक ने पहली पारी में तेजतर्रार 38 रन बनाकर नाबाद रहने वाले गुरनूर बराड़ और पारी के अंत में चार छक्के जड़ने वाले मोहम्मद सिराज की बल्लेबाजी की भी सराहना की.

उन्होंने कहा, “गुरनूर और सिराज के छक्के निश्चित रूप से खास रहे, लेकिन मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. गुरनूर ने जिस तरह गेंदबाजी की और हमारे तेज गेंदबाजों ने ऐसी पिच पर काफी मेहनत की, जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी, वह भी सराहनीय रहा.’’ कोटक ने कहा, ‘‘यह कुल मिलाकर बहुत अच्छा अभ्यास मैच था, लेकिन मेरे लिए देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 142 रन की पारी भी बेहद प्रभावशाली रही.’’

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 23:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj